sonam raghuvanshi and raj plotted raja murder seven days after marriage सोनम रघुवंशी ने शादी के 7 दिन बाद ही राज संग कर लिया था राजा की हत्या का फैसला, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम रघुवंशी ने शादी के 7 दिन बाद ही राज संग कर लिया था राजा की हत्या का फैसला

हनीमून के दौरान मेघालय में कत्ल कर दिए गए इंदौर के राजा रघुवंशी की मौत के लिए उसकी नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी को कसूरवार बताया जा रहा है।

Mon, 9 June 2025 04:44 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
सोनम रघुवंशी ने शादी के 7 दिन बाद ही राज संग कर लिया था राजा की हत्या का फैसला

हनीमून के दौरान मेघालय में कत्ल कर दिए गए इंदौर के राजा रघुवंशी की मौत के लिए उसकी नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी को कसूरवार बताया जा रहा है। मेघायल और मध्य प्रदेश की पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद हत्याकांड के पीछे 'लव ट्राएंगल' को जिम्मेदार बताया है। पुलिस का मानना है कि राज नाम के एक लड़के के साथ सोनम का लव अफेयर था और राजा से शादी हो जाने के बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया था।

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक इंदौर के एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर राजेश दंडोतिया ने कहा कि 25 साल की सोनम का 20 साल के राज कुशवाहा के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने राजा से शादी के सात दिन बाद 18 मई को कत्ल की प्लानिंग की थी। आरोप है कि राज ने ही राजा की हत्या के लिए विशाल चौहान, आनंद कुमार और आकाश राजपूत को हत्या के लिए हायर किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज से था अफेयर और शादी राजा से हो गई; सोनम ने इसलिए हनीमून पर करा दी हत्या!

दंडोतिया ने कहा कि सोनम गाजीपुर के उत्तर प्रदेश में मिली। वह हमलावरों को मेघालय में लगातार अपना लोकेशन बता रही थी। उन्होंने बताया कि मेघालय पुलिस की एक टीम इंदौर पहुंची है और कुशवाहा व चौहान को गिरफ्तार किया है। कुमार को सागर में गिरफ्तार किया गया जबकि राजपूत अब भी फरार है। जांचकर्ताओं ने बताया कि कुशवाहा सोनम के भाई की टाइल्स डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि मेघालय पुलिस ने कॉल डिटेल्स को ट्रेस करते हुए आरोपी को पकड़ा, जो सोनम के साथ लगातार संपर्क में था।

बताया जा रहा है कि सोनम भी उस फैक्ट्री में जाया करती थी जहां राज काम करता था। इसी दौरान दोनों संपर्क में आए। पहले दोस्ती और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इस बीच रघुवंशी समाज में उसके माता-पिता की ओर से शादी के लिए कराए के रजिस्ट्रेशन के आधार पर राजा से उसका रिश्ता तय हो गया। चूंकि दोनों मांगलिक थे, इसलिए उनकी कुंडली का मिलान होने के आधार पर दोनों परिवार रिश्ते के लिए तैयार हो गए। सूत्रों के मुताबिक, सोनम इस शादी से खुश नहीं थी और इसी वजह से उसने राज के साथ मिलकर राजा को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। हालांकि, शुरुआती बयानों में सोनम ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस के सामने दावा किया है कि उसका अपहरण कर लिया गया था। उसने खुद को विक्टिम बताया है।

सोनम के पिता देवी सिंह इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी बेटी हत्या में शामिल है। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी किसी की हत्या नहीं कर सकती है। मुझे मेघालय पुलिस पर यकीन नहीं है। मैं अब भी सीबीआई जांच की मांग करता हूं।'राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम हत्या का हिस्सा थी क्योंकि वह और उसका भाई कोविंद कुशवाहा से लगातार संपर्क में थे, जोकि उनके दफ्तर में काम करता है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में सोनम के पिता ने यह स्वीकार किया कि वह राज को जानते हैं और वह उनके लिए काम करता है। हालांकि, उन्होंने सोनम और राज के बीच किसी संबंध से इनकार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस, परिवार और सोनम रघुवंशी…बयानों में विरोधाभास से कैसे उलझी मर्डर मिस्ट्री
ये भी पढ़ें:राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या करने वाले 4 लड़के कौन, सोनम दे रही थी अपडेट
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी से उम्र में छोटा है राज, लव अफेयर पर क्या बोली मेघालय पुलिस
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।