Who Is Raj Kushwaha For Whom Sonam Raghuvanshi Killed Raja plotted murder after one week of marriage कौन है राज कुशवाहा जिसके लिए सोनम ने कर दी राजा रघुवंशी की हत्या; कैसे रची साजिश, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन है राज कुशवाहा जिसके लिए सोनम ने कर दी राजा रघुवंशी की हत्या; कैसे रची साजिश

इंदौर कपल में केस में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसका राज कुशवाहा नाम के शख्स से अफेयर था और इसी के चलते उसने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची।

Mon, 9 June 2025 04:00 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
कौन है राज कुशवाहा जिसके लिए सोनम ने कर दी राजा रघुवंशी की हत्या; कैसे रची साजिश

इंदौर कपल में केस में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसका राज कुशवाहा नाम के शख्स से अफेयर था और इसी के चलते उसने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। दोनों की शादी 11 मई को हुई थी और 10 दिन बाद दोनों मेघालय हनीमून मनाने चले गए। दोनों 23 मई को लापता हो गए थे और 2 जून को राजा शव शिलांग में एक खाई से मिला था। लेकिन सोनम लापता थी। काफी दिनों की खोज बीन और छापेमारी के बाद अब सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसने अपने परिवार को फोन कर अपनी लोकेशन बताई और सरेंडर कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि रविवार को छापेमारी कर राज कुशवाहा और अन्य लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद ही सोनम ने ये कदम उठाया।

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया राज कुशवाह ने कहा सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर ही राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। शादी के एक हफ्ते बाद यानी 18 मई को राजा की हत्या की साजिश रची गई थी और राज कुशवाहा ने ही आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुमार को मारने की सुपारी दी थी। दंडोतिया ने कहा कि, सोनम का इस प्लान को पूरा सपोर्ट था। उसने ही तीनों हत्यारों को अपनी लोकेशन के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि मेघालय पुलिस की एक टीम रविवार को इंदौर पहुंची और कुशवाह और चौहान को गिरफ्तार कर लिया। कुमार को सागर (मध्य प्रदेश में भी) से गिरफ्तार किया गया, जबकि राजपूत फरार है।

कौन है राज कुशवाहा?

पुलिस ने कहा कि राज कुशवाह सोनम के भाई की टाइल वितरण कंपनी में काम करता था। उन्होंने कहा कि मेघालय पुलिस ने सोनम की कॉल डिटेल का इस्तेमाल करके आरोपी को ट्रैक किया, जो राज कुशवाह के साथ लगातार संपर्क में थी। जानकारी के मुताबिक राज कुशवाहा 20 साल का है और सोनम से उम्र में पांच साल छोटा है। इससे पहले राजा रघुवंशी के भाई ने भी राज कुशवाहा के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह सोनम के साथ काम करता था। सोनम उससे फोन पर बात भी करती थी।

पुलिस ने क्या कहा

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा ऐसा लगता है सोनम का एक प्रेमी था। मेघालय पुलिस की दो टीमें मध्य प्रदेश में हैं, और एक टीम सोनम को गिरफ्तार करने के लिए यूपी जा रही है। यह सच है कि उसने अपने रिश्तेदारों को फोन किया था, लेकिन यह सब छापेमारी के बाद हुआ। अगर आप इसे तार्किक रूप से देखें, तो इतने दिनों तक वह बाहर नहीं आई थी, लेकिन कल रात, जब राज कुशवाह और अन्य पकड़े गए, तो अचानक वह सामने आ गई। यह अपने आप में सब कुछ बयां करता है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।