Young man and woman found hanging in MP एमपी में फांसी के फंदे से लटके मिले युवक-युवती, जमानत पर जेल से बाहर आया था लड़का, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी में फांसी के फंदे से लटके मिले युवक-युवती, जमानत पर जेल से बाहर आया था लड़का

मृतकों की पहचान 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 16 वर्षीय सनम आदिवासी के रूप में हुई है, जिनके बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

Wed, 25 Feb 2026 06:15 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
एमपी में फांसी के फंदे से लटके मिले युवक-युवती, जमानत पर जेल से बाहर आया था लड़का

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में नीम के पेड़ पर युवक और नाबालिग युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 16 वर्षीय सनम आदिवासी के रूप में हुई है, जिनके बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

जमानत पर जेल से बाहर आया था लड़का

खास बात यह है कि युवती से जुड़े पॉक्सो मामले में आरोपी युवक हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और आत्महत्या या अन्य किसी एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस को देखकर भागने लगा शेर खान…, हिरासत में लिया तो जब्त हुई 6 करोड़ की हेरोइन
ये भी पढ़ें:आपकी दो कौड़ी की औकात नहीं…, भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर भड़के यति नरसिंहानंद

आरोपी युवक पर दर्ज था दुष्कर्म का केस

जानकारी के मुताबिक अक्टूबर 2025 में जितेंद्र, नाबालिग को अपने साथ ले गया था। इस पर युवती के परिजनों की शिकायत पर बदरवास थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 8 नवंबर को जितेंद्र को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया था। नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गई थीं और उसे जेल भेजा गया था। बाद में आरोपी 11 फरवरी को जमानत पर रिहा हुआ।

युवती के गले में मिला मंगलसूत्र

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को दोनों अपने-अपने घरों से फिर लापता हो गए थे। उनके शव गुड़ा रोड स्थित खेत में मिले। घटनास्थल के पास ही युवती के नाना-नानी का गांव बताया गया है। युवती के गले में मंगलसूत्र भी मिला है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में हादसे की शिकार एयर एंबुलेंस में नहीं था ब्लैक बॉक्स, चूक है या कुछ और
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मां और 3 नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या, पुलिस को पिता पर शक

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम कराया गया है और पीएम रिपोर्ट व परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।