Woman, three daughters found murdered in outer Delhi दिल्ली में मां और 3 नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या, पुलिस को पिता पर शक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में मां और 3 नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या, पुलिस को पिता पर शक

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक महिला और उसकी 3 नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को महिला के पति पर शक है।

Wed, 25 Feb 2026 12:45 PMRatan Gupta पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में मां और 3 नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या, पुलिस को पिता पर शक

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके से चार लोगों की हत्या की भयानक खबर सामने आई है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक महिला और उसकी 3 नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को महिला के पति पर शक है।

बच्चियों की उम्र महज 3, 4 और 5 साल

समयपुर बादली पुलिस स्टेशन ने हत्या की जानकारी देते हुए बताया- मरने वालों में बच्चियों की उम्र 3, 4 और 5 साल है। मां की उम्र 27 साल बताई गई है। मृत महिला की पहचान मुनचुन केवट की पत्नी अनीता के रूप में हुई है। यह जोड़ा अपनी तीन बेटियों के साथ यहां रहता था। परिवार मूल रूप से बिहार के पटना जिले का रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हांगकांग से दिल्ली आई अमेरिकी महिला के बैग में निकला 5.42 करोड़ का माल
ये भी पढ़ें:भोपाल की 2 बहनों पर जबरन धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट का आरोप

धारदार हथियार से रेता गया गला

पुलिस की एक टीम उस घर में पहुंची जहां ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में लाशें मिलीं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, "चारों पीड़ितों का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था।" शुरुआती जांच से पता चलता है कि केवट सुबह से ही लापता है और इस मामले में वही मुख्य संदिग्ध है। पुलिस ने बताया कि केवट आज़ादपुर मंडी में सब्ज़ी बेचने का काम करता था।

पुलिस को पिता पर शक, सुबह से लापता

अधिकारियों के मुताबिक, लाशें सबसे पहले पड़ोसियों को मिलीं, जिन्होंने पुलिस को बताया।शुरुआती जांच से पता चलता है कि केवट सुबह से ही लापता है और इस मामले में वही मुख्य संदिग्ध है। क्राइम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों को मौके की जांच करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया। लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर पति का कराया मर्डर, ऐसे किया काम तमाम

रिश्तेदार बोली- मुर्गे को हलाल कर दिया हो ऐसे पड़े थे

रिश्तेदार रूबी ने रुंधी हुई आवाज में बताया- मैं नीचे आई तो देखा चारों की गर्दन कटी है। मां और तीनों बच्चा का। मेरे को पता नहीं भैया कौन मारा-कौन नहीं मारा। कमरे में गई तो ऐसा लग रहा है कि सब सूतल है, जैसे मुर्गे को हलाल कर दिया हो ऐसे पड़े थे सब। मैं ऊपर ही किराए पर रहती हूं। उसका पति कहां चला गया, मुझे नहीं मालूम। ये सब कांड कब हो गया, मुझे कुछ नहीं मालूम।

घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।