Yeti Narasimhanand Giri gets angry at BJP MP Sakshi Maharaj आपकी दो कौड़ी की भी औकात नहीं…, भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर भड़के यति नरसिंहानंद गिरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आपकी दो कौड़ी की भी औकात नहीं…, भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर भड़के यति नरसिंहानंद गिरी

आपकी दो कौड़ी की भी औकात नहीं…, भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर बरसे यति नरसिंहानंद गिरी

Wed, 25 Feb 2026 04:06 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
आपकी दो कौड़ी की भी औकात नहीं…, भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर भड़के यति नरसिंहानंद गिरी

यूजीसी मामले में अपना पक्ष रखने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने प्रहार करते हुए जवाब दिया है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा- "साक्षी महाराज को जो कुछ मिला वो राम मंदिर और हिंदुत्व के कारण मिला है। आपकी दो कौड़ी की भी औकात नहीं थी। आपके जैसे न जाने कितने घूमते हैं।" आखिर क्या मामला है कि यति नरसिंहानंद गिरी भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर इतना बरस रहे हैं। जानिए गिरी ने क्या कहा…

साक्षी महाराज सवर्ण सांसदों-विधायकों को धमका रहे

यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा- मैं साक्षी महाराज को प्रणाम करता हूं। उनके वीडियो लगातार सुन रहा हूं। वो सवर्णों को उनकी औकात बताने में लगे हुए हैं। सवर्ण सांसदों-विधायकों को लगातार धमका रहे हैं कि अगर ओबीसी, एससी, एसटी ने वोट नहीं दिया, तो क्या होगा।

आपकी दो कौड़ी की औकात नहीं, गिरी

गिरी ने कहा- साक्षी महाराज को हम हिंदुत्व का सिपाही मानते हैं। उन्हें जो कुछ भी मिला, केवल राम जन्मभूमि आंदोलन के कारण मिला। अगर ये आंदोलन नहीं होता, तो आपकी दो पैसे की भी औकात नहीं थी। आपकी दो कौड़ी की भी औकात नहीं थी। आपके जैसे न जाने कितने घूमते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोर्ट का मोहम्मद जुबैर की FIR रद्द करने से इनकार; जानिए यति नरसिंहानंद से संबंध
ये भी पढ़ें:सलमान खान को हीरो घोषित करने वाले सनातन धर्म के शत्रु, यति नरसिंहानंद- VIDEO

हमें छोड़कर मुसलमानों में जा मिले

तीखे शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद गिरी ने जोर देते हुए कहा- महाराज मैं आपका अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन आपने जो जहर उगला है... अगर ये मामला सवर्णों का होता, तो मैं कभी भी इस मामले में नहीं पड़ता। लेकिन ये संपूर्ण सनातन पर आघात है। आप जैसा स्वभाव है, उस हिसाब से आपने हमें छोड़कर खुदको मुसलमानों से मिला लिया है।

ये तो आपकी फितरत है…

भाजपा के बुरे टाइम में आप पहले भी भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे। फिर जैसे ही समय बदला और आप यहां आ गए। स्वामी जी हमें लगा था कि समाजवादी पार्टी में जाना आपकी गलती थी, लेकिन वास्तव में ये तो आपकी फितरत है। आप तुरंत मुसलमानों से मिल गए, हमें मरवाने के लिए। मुसलमानों ने बहुत कोशिश की, लेकिन सनातन खत्म नहीं हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में हादसे की शिकार एयर एंबुलेंस में नहीं था ब्लैक बॉक्स, चूक है या कुछ और
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मां और 3 नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या, पुलिस को पिता पर शक

मोदी और मुसलमानों के साथ मिलकर जहर बो रहे

स्वामी जी मैं आपसे कहना चाहता हूं कि कोई हारे या कोई जीते, लेकिन इस बार आप सवर्णों के खिलाफ बोलने के कारण अपनी सीट नहीं बचा सकेंगे। स्वामी जी आपकी सीट नहीं बचेगी और आप पूर्व सांसद हो जाएंगे। आप कभी भी नहीं जीतेंगे। आप मोदी और मुसलमानों के साथ मिलकर जो जहर बो रहे हैं, संपूर्ण सनातन धर्म को इसकी कीमत चुकानी होगी।

यूजीसी पर साक्षी महाराज ने क्या कहा था

अब आपको बताते हैं कि आखिर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने क्या कहा था, जिसके चलते यति नरसिंहानंद गिरी ने इतना कुछ कहा है। साक्षी महाराज ने यूजीसी पर बोलते हुए कहा था- “जो लोग यूजीसी का विरोध करते हैं, अगर एससी और ओबीसी इसे अपना विरोध मान लें तो। इसलिए इस मामले को इतना तूल नहीं देना चाहिए, जितना सर्वण समाज दे रहा है। अगर ओबीसी और एससी के लोग इकट्ठे हो गए तो, अगर ये 90 फीसदी एकट्ठे हो गए, तो क्या कोई एमएलए बनेगा? कोई एमपी बनेगा? कोई मुख्यमंत्री बनेगा? कोई प्रधानमंत्री बनेगा? फिर क्या होगा...”

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।