Narendra missing, cylinder missing... Gas cylinder funeral procession taken out in MP LPG संकट पर एमपी में गैस सिलेंडर की निकाली अर्थी, लोगों का फूटा गुस्सा- VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

LPG संकट पर एमपी में गैस सिलेंडर की निकाली अर्थी, लोगों का फूटा गुस्सा- VIDEO

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में गैस सिलेंडर के नंबर न लगने से लोग नाराज हैं।आलम यह है कि गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर लोग सड़क पर उतर आए हैं। इस दौरान विरोध स्वरुप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकाली।

Sat, 14 March 2026 06:32 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, अशोकनगर
share
LPG संकट पर एमपी में गैस सिलेंडर की निकाली अर्थी, लोगों का फूटा गुस्सा- VIDEO

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में गैस सिलेंडर के नंबर न लगने से लोग नाराज हैं।आलम यह है कि गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर लोग सड़क पर उतर आए हैं। इस दौरान विरोध स्वरुप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकाली। वहीं गांधी पार्क पर चूल्हा जलाकर महिलाओं ने चाय बनाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब...

लोग बोले- सिलेंडर के नंबर नहीं लग रहे

रसोई गैस किल्लत से आमजन परेशान नजर आ रहे है। अधिकतर लोगों की शिकायत है कि सिलेंडर के नंबर ही नहीं लग रहे तो सिलेंडर मिलेगा कैसे। वहीं होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से सिलेंडर के विकल्प तलाशने की बात भी कह दी गई है। ऐसे में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी न हो उसके लिए भी प्रशासन कमर कस रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपोलो हॉस्पिटल में दलित-आदिवासी डॉक्टर नहीं? राहुल के बयान पर बरसे निशिकांत दुबे
ये भी पढ़ें:जाति के आधार पर इंटरव्यू में फेल करते, राहुल गांधी के आरोप पर DU ने दिया जवाब
चूल्हे पर चाय बनाती महिलाएं

विधायक बोले- गैस की किल्लत काफी बढ़ गई

अशोकनगर विधायक हरी बाबू राय ने बताया कि क्षेत्र में गैस की किल्लत काफी बढ़ गई है।लोग सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं और उन्हें यह भी नहीं पता कि सिलेंडर कब मिलेगा। कमी के कारण लोगों को एजेंसियों से लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें लकड़ी और कंडे पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोटबंदी में पुराने नोट लेने से किया था इनकार, बैंक पर लगा 3.19 करोड़ का जुर्माना
ये भी पढ़ें:मां सोती रही, नाबालिग बेटी से हवस मिटाता रहा हैवान बाप, औलाद का रेप करके फरार

आने वाले समय में पेट्रोल डीजल की समस्या होगी

विधायक राय ने आरोप लगाया कि यह समस्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के दबाव में लिए गए निर्णयों के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की भी समस्या होगी, जिससे देश 50 वर्ष पीछे चला जाएगा।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|