Father raped minor daughter in Ashoknagar मां सोती रही, नाबालिग बेटी के साथ हवस मिटाता रहा हैवान बाप, औलाद का रेप करके हुआ फरार, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मां सोती रही, नाबालिग बेटी के साथ हवस मिटाता रहा हैवान बाप, औलाद का रेप करके हुआ फरार

जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी हवस मिटाने के लिए अपनी नाबालिग औलाद को शिकार बनाया। उसकी उम्र 14 साल है। वह घर में अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी बेरहम पिता आया और उसे उठाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।

Thu, 12 March 2026 04:54 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, अशोकनगर
share
मां सोती रही, नाबालिग बेटी के साथ हवस मिटाता रहा हैवान बाप, औलाद का रेप करके हुआ फरार

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से रिश्ते-नाते और मानवीयता को तार-तार करके स्वाहा कर देने वाली खबर आई है। जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी हवस मिटाने के लिए अपनी नाबालिग औलाद को शिकार बनाया। उसकी उम्र 14 साल है। वह घर में अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी बेरहम पिता आया और उसे उठाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। लड़की ने घरवालों को बताया, तो वो घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी बाप की खोजबीन जारी है।

अकेला पाकर किया रेप

जानकारी के अनुसार- पीड़िता अपनी मां और मौसी के साथ मुंगावली थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया- उसके पिता ने उसका रेप किया है। मां दूसरे कमरे में सो रही थी। वह दूसरे कमरे में थी और भाई घर पर नहीं था। अकेला पाकर बेरहम पिता ने उसके साथ रेप किया। डर की वजह से वह चुप रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी पर तलवार से हमला, बेटी का घोंटा गला; डबल मर्डर कर आरोपी पिता पहुंचा थाने

मां के पास से उठा ले गया

बुधवार की रात एक बार फिर पीड़िता के साथ गलत काम किया गया। लड़की अपनी मां के पास सो रही थी। आरोपी ने सोते हुए उसे उठाया और दूसरे कमरे में ले गया, जहां फिर से उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया। लड़की की मां ने रिश्तेदारों को जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता की मां और मौसी दोनों बच्ची को लेकर थाने आई जहां पर आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोवा में ड्रग्स जांच से खुला अहमदाबाद कनेक्शन, चल रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट

घर से फरार हो गया बाप

मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह ने बताया कि आरोपी की उम्र 40 साल है। वह मजदूरी का काम करता है। जब लड़की थाने आ रही थी तब वह उसे वापस बुलाने फोन कर रहा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने थाने में आकर घटना बताई तो वह घर से भाग गया। दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिलेंडर की लाइन में लगी भीड़, आ रहीं कई समस्याएं; दिल्ली सरकार बोली-कोई कमी नहीं
ये भी पढ़ें:इंदौर में 13 साल के बच्चे ने छोड़ा घर, चिट्ठी में प्रेमानंद महाराज का भी नाम

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।