एमपी में बदला मौसम का मिजाज, 1 फरवरी को कहां येलो अलर्ट? कई जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 1 फरवरी के लिए भी कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां झंझावत, वज्रपात और घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है। जानिए ऐसे इलाकों के नाम।

एमपी में मौसम ने अचानक करवटें ली हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। यही हालात आगे भी बनते दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने 1 फरवरी के लिए भी कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां झंझावत, वज्रपात और घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है। जानिए ऐसे इलाकों के नाम। बाकी बीते 24 घंटों में खजुराहो (छतरपुर) में सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं खरगौन में सबसे ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
इन इलाकों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना और श्योपुरकलां में झंझावत और वज्रपात देखने को मिल सकता है। अशोकनगर, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, सतना और पन्ना में झंझावत, वज्रपात और घना कोहरा देखने को मिल सकता है। यही हाल ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में देखने को मिल सकता है।
वर्षा या गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
संभावित पूर्वानुमान के मुताबिक, राजगढ़, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जैसे इलाकें में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान वाले 5 इलाके
पांच अधिक तापमान वाले इलाकों की बात करें तो अलीराजपुर में 28.1, छिंदवाड़ा में 28.8, खंडवा में 29.1, मंडला में 29.2 और खरगौन में तापमान 30 डिग्री रहा है। वहीं अगर सबसे कम तापमान वाले पांच इलाकों की बात करें तो खजुराहो में 7.8 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 9.6, नौगांव(छतरपुर) में 9.8, करौंदी में 10.2 और अमरकंटक में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
कहां-कितनी बारिश हुई, कोहरा का हाल भी जानिए
राज्य के कई हिस्सों में वर्षा भी दर्ज की गई। मुरैना में 17 मिमी, पोरसा में 15, सेंढवा में 14, आगर में 11 और अंबाह में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बाकी दतिया, खजुराहो जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। रीवा, नौगांव, ग्वालियर और सतना जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला।




साइन इन