3 minor boys gangraped a 6-year-old girl; two in custody, the third absconding दिल्ली में 3 नाबालिग लड़कों ने 6 साल की मासूम का किया गैंगरेप; दो हिरासत में, तीसरा फरार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 3 नाबालिग लड़कों ने 6 साल की मासूम का किया गैंगरेप; दो हिरासत में, तीसरा फरार

इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये भयानक घटना राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है। तीनों लड़कों ने 18 जनवरी को अपनी हवस मिटाने के लिए एक बच्ची के साथ दरिंदगी की।

Thu, 29 Jan 2026 10:49 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 3 नाबालिग लड़कों ने 6 साल की मासूम का किया गैंगरेप; दो हिरासत में, तीसरा फरार

3 नाबालिग लड़के, जिनकी उम्र महज 10, 13 और 16 साल है। उन पर आरोप है- 6 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप करने का। इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये भयानक घटना राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है। तीनों लड़कों ने 18 जनवरी को अपनी हवस मिटाने के लिए एक बच्ची के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने 2 लड़कों को दबोच लिया है, तीसरा अभी भी फरार है।

बहला-फुसलाकर किया कांड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- 18 जनवरी को शाम करीब 7 बजे लड़की अपनी मौसी के घर से लौट रही थी, तभी लड़कों ने उसे बहलाया-फुसलाया और एक छत पर लेकर चले गए। वहां तीनों ने मिलकर लड़की का गैंगरेप किया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के हवाले से सामने आया है- लड़की खून से लथपथ हालत में वहां से लौटी, तो अपनी मां को बताया कि वह गिर गई थी। लेकिन उसकी मां इस बात से हैरान थीं कि शरीर के अन्य हिस्सों में कहीं चोट नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काजल मर चुकी है, अस्पताल पहुंचो…; गर्भवती कमांडो की हत्या पर भाई के खुलासे
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में सौतेले बाप ने 2 साल के मासूम को पटक कर मार डाला, अरेस्ट

आरोपी की मां ने पुलिस को सौंपा अपना बेटा

जब उन्होंने बच्ची से और पूछा, तो उसने अपने साथ हुई घिनौनी घटना को बताया। बच्ची से आपबीती सुनने के बाद परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां से उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया। लड़की ने बताया था कि उसे एक छत पर ले गए थे, जहां जाकर देखा तो खून के धब्बे भी मिले।

पुलिस केस होने के बाद आरोपी नाबालिग लड़कों की खोजबीन शुरू हुई। एक आरोपी की मां ने पीड़ित परिवार का साथ दिया और उसने अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा- मैं सभी जिम्मेदार लोगों के लिए सख्त सजा चाहती हूं।

नाबालिगों के खिलाफ POCSO के तहत केस दर्ज

पुलिस ने बताया- तीनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) एक्ट के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए 2 नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने पेश किया गया है। पुलिस ने कहा कि तीसरा नाबालिग लड़का फरार है। उसे ढूंढने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं, और CCTV फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस इनपुट्स को एनालाइज किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।