man tried to elope his girlfriend, beaten to death by her family members. प्रेमिका को भगाने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला; लड़की की आज होनी थी सगाई, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका को भगाने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला; लड़की की आज होनी थी सगाई

शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में अपनी प्रेमिका को घर भगाकर ले जाने पहुंचे प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। आज सोमवार उसकी लाश नाले किनारे पड़ी हुई मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tue, 31 March 2026 10:45 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
प्रेमिका को भगाने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला; लड़की की आज होनी थी सगाई

शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में अपनी प्रेमिका को घर भगाकर ले जाने पहुंचे प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। आज सोमवार उसकी लाश नाले किनारे पड़ी हुई मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रन्नौद थाना क्षेत्र के नेगमा गांव का रहने वाले 26 वर्षीय अर्जुन पाल का कोलारस कस्बे की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का पता दोनों के घर वालों को था, लेकिन अलग-अलग समाज के होने के चलते लड़की के परिजन शादी को राजी नहीं थे।

लड़की अर्जुन के साथ शादी की बात पर अड़ी हुई थी। इसके चलते लड़की के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। यह बात लड़की द्वारा अर्जुन को फोन पर बता दी गई थी। इसके बाद दोनों ने घर से भाग जाने की योजना बना ली थी। इसी योजना के तहत अर्जुन लड़की को भगाकर ले जाने के लिए उसके घर पर पहुंचा था। बता दें कि लड़की और उसका परिवार हाइवे किनारे चन्दोरिया मोजे के खेत पर बने घर पर रहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हजारीबाग बंद के बाद BJP ने किया झारखंड बंद का ऐलान, कल्पना सोरेन पर साधा निशाना
ये भी पढ़ें:झारखंड में हाईवे पर सफर हुआ महंगा, कल से टोल 4% तक ज्यादा; जानिए बढ़ी हुई कीमतें

जानकारी के मुताबिक अर्जुन पाल का बुआ का लड़का कल्ला पाल कोलारस में किसी फार्म हाउस पर रहकर बटाई से खेती करता था। अर्जुन देर शाम कोलारस पहुंचा और लड़की को भगाने में कल्ला की मदद मांगी। दोनों रात करीब 1 बजे हाइवे किनारे लड़की के घर व खेत किनारे खड़े हो गए थे, जहां लड़की को आना था। लेकिन इस बात की भनक लड़की के परिजनों को लग गई। इसके बाद लड़की की जगह उसके परिजन हाइवे पर पहुंच गए और अर्जुन व कल्ला को पकड़ लिया।

लड़की के परिजनों ने कल्ला को थप्पड़ मारते हुए जान से खत्म कर देने की धमकी दी। इसके बाद कल्ला मौके से भाग गया और अर्जुन को परिजन घर पर पकड़कर ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर पीटा गया। इसी मारपीट से अर्जुन की मौत हो गई। इसके बाद परिजन अर्जुन के शव को खेत से 100 मीटर दूर नाले में फेंक आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची रिम्स में डॉक्टर कर रहे आंदोलन, 6 अप्रैल से हड़ताल की चेतावनी; क्या वजह?
ये भी पढ़ें:रांची फिर बनेगा झरनों का शहर, जिला प्रशासन ने शुरू की पहचान दिलाने की तैयारी

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ग्रामीणों द्वारा अज्ञात शव देखा गया। इसके बाद कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और शव जप्त कर मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में की।बताया गया है कि सुबह लड़की का दादा भी पुलिस थाना पहुंच गया था और अर्जुन के साथ मारपीट की सूचना दे दी थी।

इस मामले में कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर का कहना है कि मामले में कल्ला पाल की शिकायत पर हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में लड़की के पिता, दादा और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।