Travelling on highways becomes expensive, toll up to 4% higher from tomorrow झारखंड में हाईवे पर सफर हुआ महंगा, कल से टोल 4% तक ज्यादा; जानिए बढ़ी हुई कीमतें, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में हाईवे पर सफर हुआ महंगा, कल से टोल 4% तक ज्यादा; जानिए बढ़ी हुई कीमतें

Jharkhand toll hike: इसके तहत हल्के व भारी वाहनों में लगभग दो से चार प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इस बाबत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, परियोजना कार्यान्वयन इकाई रांची ने सूचना जारी कर दी है।

Tue, 31 March 2026 09:10 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में हाईवे पर सफर हुआ महंगा, कल से टोल 4% तक ज्यादा; जानिए बढ़ी हुई कीमतें

Jharkhand toll hike: एक अप्रैल से राज्यवासियों के लिए हाईवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। एनएचएआई ने हाईवे पर लगने वाले टोल टैक्स में इजाफा कर दिया गया है। इसके तहत हल्के व भारी वाहनों में लगभग दो से चार प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इस बाबत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, परियोजना कार्यान्वयन इकाई रांची ने सूचना जारी कर दी है।

जानिए अब कितने रुपये देने होंगे

उदाहरण के तौर पर देखें तो रांची-टाटा मार्ग पर अवस्थित टोल प्लाजा पर संशोधित दर के अनुसार अब तुरुप टोल प्लाजा में कार, जीप, वैन एकल यात्रा के लिए 70 रुपये, एदलहातू में 125, पतराचोली 35, पाटा 25, हेसमी (मांडर) 80, पुंदाग 135, कोकपाड़ा 110 रुपये टोल टैक्स चुकाने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन के लिए झारखंड में चलेगी ट्रेन, जानिए किराया और टाइम

इसी प्रकार हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बात करें संशोधित दर के अनुसार अब तुरुप टोल प्लाजा में एकल यात्रा के लिए 115 रुपये, एदलहातू में 200, पतराचोली 65, पाटा 40, हेसमी (मांडर) 125, पुंदाग 215 और कोकपाड़ा 180 रुपये टोल टैक्स चुकाने होंगे। बता दें कि राज्य में कुल 23 कार्यरत हैं। सभी में कमोबेश इसी अनुपात में वृद्धि की गई है।

टोल प्लाजा पर चलाया गया जागरुकता अभियान

मैथन टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से वाहन चालकों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि नई दरों को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो। टोल मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि नई दरें 1 अप्रैल की मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग से रेप केस में HC ने मांगा जवाब, 6 दिन बाद भी गिरफ्तारी क्यों नहीं?

अब कैश नहीं, सिर्फ फास्टैग और यूपीआई

टोल भुगतान को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब किसी भी तरह का भुगतान नकद में नहीं लिया जाएगा। वाहन चालकों को टोल टैक्स सिर्फ फास्टैग या यूपीआई के माध्यम से ही देना होगा। अगर कोई वाहन टोल बकाया छोड़कर निकलता है, तो उसे एसएमएस और ईमेल के जरिए नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी भुगतान नहीं करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।