In Indore, a husband hanged himself after killing his wife इंदौर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, क्या वजह सामने आ रही?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, क्या वजह सामने आ रही?

यहां पारिवारिक विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। गली नंबर-3 में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Tue, 10 March 2026 01:49 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, क्या वजह सामने आ रही?

इंदौर शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां पारिवारिक विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। गली नंबर-3 में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शोर-शराबा सुनकर जमा हुए लोग

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एकनाथ बाघ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर से शोर-शराबा और संदिग्ध गतिविधि की आहट मिलने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर का नजारा देख दंग रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 3 साल से जमे कर्मचारियों का होगा तबादला, जानिए डिटेल
ये भी पढ़ें:झारखंड में 2026 में 17 नक्सली मारे गए, अभी कितने सक्रिय? मंत्री ने सब बताया

पहले पत्नी को मारा, फिर लगाई फांसी

पुलिस को घर के एक कमरे में एकनाथ बाघ फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि घर के दूसरे हिस्से में उसकी पत्नी रोहिणी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने आवेश में आकर पहले पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

शवों को भिजवाया पोस्टमार्टम के लिए

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 4 लोगों की हत्या के आरोपियों की फांसी की सजा रद्द, अदालत ने क्या कहा?
ये भी पढ़ें:रांची में लाखों लोगों तक नहीं पहुंच रहा पानी, पाइपलाइन में कहां आई खराबी?

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना किस परिस्थिति में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहा। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।