IAS Avi Prasad has become a groom for the third time, this time marrying a collector. तीसरी बार दूल्हा बने IAS अवि प्रसाद! इस बार भी कलेक्टर से रचाई शादी, वायरल हो रही कहानी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तीसरी बार दूल्हा बने IAS अवि प्रसाद! इस बार भी कलेक्टर से रचाई शादी, वायरल हो रही कहानी

मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर IAS अधिकारी अवि प्रसाद ने तीसरी बार शादी कर ली है। उनकी नई जीवनसाथी 2017 बैच की IAS अधिकारी अंकिता धाकरे हैं। दोनों ने 11 फरवरी को कुनो नेशनल पार्क में शादी की थी।

Mon, 16 Feb 2026 01:02 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
तीसरी बार दूल्हा बने IAS अवि प्रसाद! इस बार भी कलेक्टर से रचाई शादी, वायरल हो रही कहानी

मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर IAS अधिकारी अवि प्रसाद ने तीसरी बार शादी कर ली है। उनकी नई जीवनसाथी 2017 बैच की IAS अधिकारी अंकिता धाकरे हैं। दोनों ने 11 फरवरी को कुनो नेशनल पार्क में शादी की थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा जरूर तेज हो गई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे उनका निजी निर्णय बताया जा रहा है।

पहले IPS फिर IAS बने, राजनीतिक परिवार से है संबंध

अवि प्रसाद 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। इससे पहले उन्होंने 2013 में UPPSC परीक्षा पास कर आईपीएस में सिलेक्शन हुआ था, लेकिन अगले साल ऑल इंडिया रैंक 13 हासिल कर IAS सेवा जॉइन की। वे उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से आते हैं और उनका संबंध एक राजनीतिक परिवार से रहा है। उनके दादा तम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लुई वितों की टीशर्ट, अरमानी के सूट पहनने पर क्या बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे?
ये भी पढ़ें:बेटे को सेट करना और दामाद को..., सोनिया गांधी के 2 ही काम- सांसद निशिकांत दुबे

तीनों पत्नियां IAS, पहली बाइफ कौन?

अवि प्रसाद की यह तीसरी शादी है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी तीनों पत्नियां IAS अधिकारी रही हैं। उनकी पहली शादी आईएएस अधिकारी रिजू बाफना से हुई थी, जो इस समय मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कलेक्टर पद पर तैनात हैं। दोनों की मुलाकात दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। कुछ वर्षों बाद उनका तलाक हो गया।

4 साल में ही टूट गई दूसरी शादी

इसके बाद उन्होंने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से शादी की। शादी के बाद मिशा सिंह का कैडर मध्य प्रदेश में ट्रांसफर हुआ। हालांकि करीब चार साल बाद यह संबंध भी समाप्त हो गया। मिशा सिंह फिलहाल रतलाम जिले की कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी तो सवाल से ऊपर हो गए हैं, उनसे क्या सवाल पूछोगे? निशिकांत दुबे
ये भी पढ़ें:गला रेतकर छाती पर करता रहा वार… शिवरात्री पर मंदिर के पुजारी की हत्या से हड़कंप

IAS अवि प्रसाद का प्रशासनिक करियर

प्रशासनिक करियर की बात करें तो अवि प्रसाद कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वे विभिन्न जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। कटनी जिले में कलेक्टर रहते हुए कुपोषण के खिलाफ उनकी पहल को काफी सराहना मिली थी। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश में रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।