What did BJP MP Nishikant Dubey say about wearing Louis Vuitton T-shirt and Armani suit? लुई वितों की टीशर्ट, अरमानी के सूट पहनने पर क्या बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

लुई वितों की टीशर्ट, अरमानी के सूट पहनने पर क्या बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे?

कांग्रेस के लोगों ने कहा- निशिकांत दुबे लुई वितों की टीशर्ट और अरमानी के सूट पहने हुए नजर आते हैं। इस पर निशिकांत दुबे बोले- मैंने कब कहा कि मैं…

Sun, 15 Feb 2026 08:15 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गोड्डा
share
लुई वितों की टीशर्ट, अरमानी के सूट पहनने पर क्या बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे?

कांग्रेस के लोगों ने कहा- निशिकांत दुबे लुई वितों की टीशर्ट और अरमानी के सूट पहने हुए नजर आते हैं। इस पर निशिकांत दुबे बोले- मैंने कब कहा कि मैं गरीब आदमी हूं। मैंने कब कहा कि मैं ये सब नहीं पहनता हूं। मैंने ये कहा है कि मैं पार्लियामेंट में ये सब पहनकर नहीं जाना चाहिए और मैं खुद भी ये पहनकर नहीं जाता हूं। उस संसद की गरिमा को बचाने की जरूरत है। आप निजी जिंदगी में क्या हैं, इससे मतलब नहीं है।

पार्लियामेंट आधा घंटा मिस कर दिया, लेकिन…

आप की अदालत में बोलते हुए निशिकांत दुबे ने कहा- पार्लियामेंट में मेरा आज तक का रिकॉर्ड है कि मैंने पार्लियामेंट मिस कर दिया है आधा घंटा, लेकिन पाजामा कुर्ता छोड़कर आज तक नहीं गया। आजादी के आंदोलन में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया, उनकी आत्मा मरोड़ेगी कि क्या मैंने इसी दिन के लिए स्वदेशी की बात की, गांधी की बात की, चरखा की बात की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे को सेट करना और दामाद को..., सोनिया गांधी के 2 ही काम- सांसद निशिकांत दुबे
ये भी पढ़ें:मेरे पास 30 करोड़ नहीं शायद 300 करोड़ होगा... अपनी संपत्ति पर बोले निशिकांत दुबे
ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी तो सवाल से ऊपर हो गए हैं, उनसे क्या सवाल पूछोगे? निशिकांत दुबे

फटीचर जैसा पैंट पहनकर आ जाएंगे…

मैं देखता हूं कि ये फटीचर जैसा पैंट पहनकर आ जाएंगे। टीशर्ट पहनकर आ जाएंगे और कहेंगे कि मैं प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग हूं। उनके लोग सुरजेवाला से लेकर केसी वेणुगोपाल पार्लियामेंट में चिल्लाते रहते हैं कि ये प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग हैं। वेटिंग के लिए कोई फटीचर वाला पैंट नहीं होना चाहिए। निशिकांत दुबे ने कहा- आप लीडर ऑफ अपोजीशन हैं, आपको पार्लियामेंट की डिग्निटी का ध्यान रखना चाहिए।

कौन हैं निशिकांत दुबे

आपको बताते चलें कि निशिकांत दुबे भाजपा के उन सांसदों में से एक हैं, जो आए दिन गांधी परिवार और कांग्रेस के बीते कार्यों पर सवाल खड़े करते रहते हैं। संसद में भी कुछ दिन पहले किताबों का पुलिंदा लेकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक एक कर नेहरू और इंदिरा गांधी पर हमला बोला था। दुबे भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे 2009 से लगातार लोकसभा में निर्वाचित होते आ रहे हैं। दुबे अक्सर राजनीतिक और संवैधानिक विषयों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहते हैं।