बेटे को सेट करना और दामाद को..., सोनिया गांधी के 2 ही काम- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
सोनिया गांधी पूरी तरह से भारतीय नारी बन गईं हैं। उनके दो ही काम हैं- पहला, राहुल गांधी को सैट करना, दूसरा- दामाद को... निशिकांत दुबे ने एक बार फिर गांधी परिवार पर निशाना साधा।

सोनिया गांधी पूरी तरह से भारतीय नारी बन गईं हैं। उनके दो ही काम हैं- पहला, राहुल गांधी को सैट करना, दूसरा- दामाद को... निशिकांत दुबे ने एक बार फिर गांधी परिवार पर निशाना साधा है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक किस्सा सुनाया- जब सोनिया गांधी ने निशिकांत दुबे का हाथ पकड़कर कहा था- “तुम्हारे जैसे आदमी को पार्लियामेंट में आना चाहिए।”
बेटे को सेट करना और दामाद को...
निशिकांत दुबे ने 'आप की अदालत' में हुई बातचीत के दौरान बताया- सोनिया गांधी पूरी तरह से भारतीय नारी बन गई हैं। उनके दो ही काम हैं। एक उनका काम है बेटे को सैट करना, दूसरा काम है अपने दामाद को भेंट करना। इसके बाद निशिकांत दुबे ने तंज भरे लहजे में कहा- बेटा सैट नहीं हो पा रहा है और दामाद को जो भेंट दी है, वो ईडी सीबीआई के चक्कर में पड़ा हुआ है।
जब सोनिया गांधी ने निशिकांत दुबे का पकड़ा हाथ...
तंज कसने के बाद निशिकांत दुबे ने एक खास किस्से को याद किया। उन्होंने कहा- सोनिया जी को पता है कि मैंने ये बातें सही कही हैं। उनको लगता है कि ये आदमी संसद में सही कर रहा है। जब वो 2024 में अंतरिम बजट के बाद बाहर निकलीं, तो उन्होंने कहा- अब मैं राज्यसभा जा रही हूं। उस दिन उनकी तबीयत खराब थी, तो मैं उनसे हाल-चाल लेने गया था। तब उन्होंने हाथ पकड़कर कहा- तुम्हारे जैसे आदमी को पार्लियामेंट में आना चाहिए।
एक झलक सोनिया, राहुल और रॉबर्ट वाड्रा
सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष हैं। उनका जन्म इटली में हुआ और शादी के बाद वे भारत आईं। वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। उन्होंने यूपीए सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाई और लंबे समय तक कांग्रेस का नेतृत्व किया।
राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद हैं। वे सोनिया गांधी और राजीव गांधी के बेटे हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। रॉबर्ट वाड्रा एक व्यवसायी हैं। वे प्रियंका गांधी के पति और सोनिया गांधी के दामाद हैं। उनका नाम कुछ भूमि सौदों को लेकर विवादों में आया, जिनकी जांच विभिन्न एजेंसियों ने की।




साइन इन