नरेंद्र मोदी तो सवाल से ऊपर हो गए हैं, उनसे क्या सवाल पूछोगे? भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
संसद से लेकर सड़क तक उनका हमला जारी रहता है। पीएम मोदी को लेकर उनका समर्थन भी दिखाई देता रहता है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया- नरेंद्र मोदी से क्या सवाल पूछेंगे, नरेंद्र मोदी तो सवाल से ऊपर हो गए हैं...

झारखंड के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे कांग्रेस और गांधी परिवार से लगातार सवाल पूछकर निशाना साधते रहते हैं। संसद से लेकर सड़क तक उनका हमला जारी रहता है। पीएम मोदी को लेकर उनका समर्थन भी दिखाई देता रहता है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया- नरेंद्र मोदी से क्या सवाल पूछेंगे, नरेंद्र मोदी तो सवाल से ऊपर हो गए हैं...
नरेंद्र मोदी तो सवाल से ऊपर हो गए हैं…
इंटरव्यू के दौरान निशिकांत दुबे से राहुल गांधी का नाम लिए बगैर पूछा गया- विरोधी दल के नेता का कहना है कि मैं नरेंद्र मोदी से सवाल पूछता हूं, उन्हें चैलेंज करता हूं, इसलिए ये लोग मेरे पीछे पड़े रहते हैं। इस पर निशिकांत दुबे ने कहा- नरेंद्र मोदी से क्या सवाल पूछेंगे? नरेंद्र मोदी तो सवाल से ऊपर हो गए हैं। इसके बाद दुबे ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर पलटवार करते हुए कहा- उन्हें तो अपने आप से सवाल करना चाहिए।
ट्रंप को ट्रेड डील करने के लिए मजबूर कर दिया
राहुल गांधी के आरोप को दोहराते हुए पूछा गया- अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में भारत ने सरेंडर किया है। इस डील में भारत ने वो कहा, वो किया, जो अमेरिका ने उसे करने के लिए कहा। इस पर निशिकांत दुबे ने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कहा- इस आदमी ने अपनी ताकत जताई है और ट्रंप को ट्रेड डील करने के लिए मजबूर कर दिया है। चाहे वो बांग्लादेश हो, श्रीलंका हो, पाकिस्तान हो... सबका 19-20 प्रसेंट है और हमारा 18 पर्सेंट।
इंदिरा, नेहरू ने सरेंडर किया था…
ट्रेड डील के आरोपों को खारिज करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा- भारत ने सरेंडर तब किया था, जब उनके पिता जी सुपर कंप्यूटर लाने की बात कर रहे थे। सरेंडर तब हुआ जब पीएल-4 गेहूं इंदिरा जी आयात कर रहीं थीं। सरेंडर तो तब हुआ, जब हमने 1961 में अपना चकलिया एयरबेस अमेरिकी सेना को दे दिया। आज भी नंदा देवी पर न्यूक्लियर डिवाइस रखा हुआ, जिसके चलते पूरे नॉर्थ इंडिया में लोग कैंसर के कारण मर रहे हैं। सरेंडर तो इन लोगों ने किया है।




साइन इन