पत्नी पर तलवार से हमला, 8 साल की बेटी का घोंटा गला; जयपुर में डबल मर्डर कर आरोपी बाप पहुंचा थाने
हत्या करने के बाद आरोपी पिता पुलिस स्टेशन गया और बोला- मैंने दोनों को मार दिया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी सुखजीत ने घटना के बाद पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है।

पत्नी के गले पर तलवार से हमला फिर 8 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर की हत्या। डबल मर्डर की इस खौफनाक वारदात को जयपुर में एक पिता ने अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपी पिता पुलिस स्टेशन गया और बोला- मैंने दोनों को मार दिया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी सुखजीत ने घटना के बाद पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है।
डबल मर्डर की क्या वजह
पुलिस को शक है कि उसने आर्थिक तंगी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। डूडू के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दीपक खंडेलवाल ने बताया, आरोपी ने अपनी पत्नी सरोज देवी (35) पर तलवार से हमला किया और फिर बिचून गांव में रात करीब 1 बजे अपनी बेटी वंशिका का गला घोंट दिया। उन्होंने कहा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।दोनों को मारने के बाद वह घर से निकल गया और मोखमपुरा पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया।
बोला- मैंने दोनों को मार दिया
पुलिस स्टेशन पहुंचकर उसने बताया- मैंने अपनी पत्नी और बेटी को मार डाला है। आरोपी की बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया और बताए मुताबिक घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डूडू सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवा दिया। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके से ज़रूरी सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्याओं के पीछे पैसे की तंगी वजह हो सकती है। आरोपी दिहाड़ी मज़दूर था और अपने परिवार के साथ रहता था।




साइन इन