goa drug probe ahmedabad online sex racket social media ed investigation गोवा में ड्रग्स जांच से खुला अहमदाबाद कनेक्शन, सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गोवा में ड्रग्स जांच से खुला अहमदाबाद कनेक्शन, सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट

गोवा में ड्रग्स जब्ती की जांच के दौरान एक बड़े ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इसके तार गुजरात के अहमदाबाद से जुड़े बताए जा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और गोवा पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कथित तौर पर देह व्यापार का नेटवर्क चलाया जा रहा था।

Thu, 12 March 2026 01:22 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
गोवा में ड्रग्स जांच से खुला अहमदाबाद कनेक्शन, सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट

गोवा में ड्रग्स जब्ती की जांच के दौरान एक बड़े ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इसके तार गुजरात के अहमदाबाद से जुड़े बताए जा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और गोवा पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कथित तौर पर देह व्यापार का नेटवर्क चलाया जा रहा था।

4.3 Kg कोकीन के साथ 4 गिरफ्तार

देश गुजरात नामक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक- मामला उस समय सामने आया जब गोवा की राजधानी पणजी में पुलिस ने 4.3 किलोग्राम कोकीन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में चिराग दुधत उर्फ मॉन्टी भी शामिल है। उसके मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच के दौरान कई ऐसे डिजिटल सबूत मिले, जिनसे कथित तौर पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 2 बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार, 6 पहचान पत्र किए गए बरामद
ये भी पढ़ें:सिलेंडर की लाइन में लगी भीड़, आ रहीं कई समस्याएं; दिल्ली सरकार बोली-कोई कमी नहीं

डिजटली ग्राहकों को भेजते हैं महिलाओं की तस्वीरें

जांच एजेंसियों के मुताबिक, अहमदाबाद के नरोडा निवासी चिराग दुधत और उसका सहयोगी मासूम उर्फ माही/मासूम उइके शामिल हैं। ये नवा नरोडा के रहने वाले हैं। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। आरोप है कि दोनों व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर ग्राहकों को महिलाओं की तस्वीरें भेजते थे और देह व्यापार के लिए डील तय करते थे।

फोन चैट में मिले कई राज

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के मोबाइल फोन से बरामद चैट में होटल बुकिंग, महिलाओं की तस्वीरें और यौन सेवाओं की दरों को लेकर बातचीत की मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों से महिलाओं को लाकर ग्राहकों से मिलवाने की व्यवस्था की जाती थी। ज्यादातर मुलाकातें गोवा के होटलों में कराई जाती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में 13 साल के बच्चे ने छोड़ा घर, चिट्ठी में प्रेमानंद महाराज का भी नाम
ये भी पढ़ें:जो उस बालक का हाल हुआ, प्रत्येक हिन्दू का होगा...; तरुण मर्डर पर बाबा बागेश्वर

ईडी ने बरामद किए डिजिटल सबूत

यह मामला प्रवर्तन निदेशालय की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान भी सामने आया। इस जांच में निबी विन्सेंट, रेशमा वाडेकर, मंगेश वाडेकर, चिराग दुधत और मासूम के नाम सामने आए हैं। ईडी ने आरोपी चिराग दुधत के मोबाइल फोन से कई डिजिटल सबूत बरामद किए हैं, जिनमें कथित तौर पर मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े संकेत मिले हैं।

जांच के दौरान अनुप निषाद नाम के व्यक्ति का बयान भी दर्ज किया गया है। उसने बताया कि फरवरी 2025 में अहमदाबाद यात्रा के दौरान उसने चिराग दुधत और मासूम को मोबाइल फोन, वेबसाइट और सोशल मीडिया एप्लिकेशन के जरिए इस नेटवर्क को संचालित करते देखा था।

गोवा पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को सौंपे सबूत

गोवा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत अहमदाबाद पुलिस को सौंप दिए हैं। इसके बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मामले की जांच कर रही है। फिलहाल चिराग दुधत गोवा जेल में बंद है और उसे आगे की पूछताछ के लिए ट्रांसफर वारंट पर अहमदाबाद लाने की प्रक्रिया चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।