bjp mla protest against government called to bhopal cm meeting controversy सरकार के खिलाफ धरना देने पर BJP विधायक तलब, CM और प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल बुलाया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सरकार के खिलाफ धरना देने पर BJP विधायक तलब, CM और प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल बुलाया

भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा 'गुड्डू' ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की है।

Tue, 24 March 2026 08:37 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भिंड
share
सरकार के खिलाफ धरना देने पर BJP विधायक तलब, CM और प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल बुलाया

भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा 'गुड्डू' ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की है। बीजेपी विधायक अमरीश शर्मा को पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने बुलाया और सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुलाकात की।

एक फूंक मारेंगे तो पाकिस्तान जाकर गिरोगे

बताया जा रहा है बीजेपी विधायक के प्रदर्शन से पार्टी के ऊपर कई सवाल खड़े हो रहे थे। प्रदर्शन के दौरान विधायक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए। वहीं बीजेपी विधायक ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि एक फूंक मारेंगे तो पाकिस्तान जाकर गिरोगे। बीजेपी विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल, कार से ट्रक तक नए रेट जारी; कब से लागू?

550 दिनों से धरने पर बैठे लोग, क्या वजह

विधायक शर्मा का आरोप है कि कांग्रेस नेता गोविंद सिंह की कोठी की वजह से दलित बस्ती का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है और प्रशासन विपक्षी दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।गौरतलब है कि इस रास्ते को खुलवाने के लिए स्थानीय लोग पिछले 550 दिनों से धरने पर बैठे हैं, जिनके समर्थन में रविवार को खुद विधायक भी धरने पर बैठ गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:150 रुपये और आलू के विवाद में हत्या! एमपी में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

बिजली कटौती, रेत खनन की समस्या भी उठाई

मुख्यमंत्री ने इस मामले में दखल देते हुए न केवल जांच के आदेश दिए हैं, बल्कि क्षेत्र में रेत खनन शुरू करने और बिजली कटौती की समस्या को तुरंत खत्म करने के निर्देश भी जारी किए हैं। विधायक अंबरीश शर्मा ने साफ कर दिया है कि जब तक दलितों को उनका हक और रास्ता नहीं मिल जाता, उनकी यह कानूनी और राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी। अब देखने की बात होगी कि आगे क्या कार्यवाही होती है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के 13 जिलों में बनेंगे मिनी सचिवालय, NITI आयोग की तरह DITI आयोग का गठन
ये भी पढ़ें:झारखंड में राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिस कांस्टेबल की मौत
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।