Weather wreaks havoc in Jharkhand, rain and hail in several districts; lightning kills 1 Jharkhand Weather: झारखंड में कहर बनकर टूटा मौसम, कई जिलों में बारिश-ओले; ठनका से 1 की मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

Jharkhand Weather: झारखंड में कहर बनकर टूटा मौसम, कई जिलों में बारिश-ओले; ठनका से 1 की मौत

Jharkhand Weather: मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत कई जिलों में सोमवार को दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश हुई। इससे जान-माल की क्षति भी हुई।लोहरदगा के सेन्हा स्थित झालजमीरा गांव में ठनका से एक की मौत हो गई।

Tue, 17 March 2026 09:45 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
Jharkhand Weather: झारखंड में कहर बनकर टूटा मौसम, कई जिलों में बारिश-ओले; ठनका से 1 की मौत

Jharkhand Weather: मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत कई जिलों में सोमवार को दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश हुई। इससे जान-माल की क्षति भी हुई।लोहरदगा के सेन्हा स्थित झालजमीरा गांव में ठनका से एक की मौत हो गई। वहीं रांची में एक बार का ओपन रुफ टॉप पर लगा शेड तेज आंधी से गिर पड़ा। कोल्हान के कई जिलों में आंधी से जहां कई घरों के छप्पर उड़ गए, वहीं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा। इधर, धनबाद में भी बारिश हुई। आंधी चलने से पेड़ की डालियां टूट गईं, जिससे आवागमन बाधित हुआ। कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

सबसे अधिक बारिश गिरिडीह में

बारिश और ओलावृष्टि की चपेट में सबसे अधिक पाकुड़ और खूंटी के इलाके रहे। गिरिडीह में सबसे अधिक 56 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में आंधी व बारिश हुई। सरायकेला में भी जोरदार बारिश हुई। बारिश से अधिकतम पारा पांच डिग्री तक गिर गया। वहीं फसलों-सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा। रांची के कडरू में सोमवार शाम सोरोस बार के ओपन रुफ टॉप में लगा शेड बिल्डिंग के नीचे गिरा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में पत्थर खदान में मलवा गिरने से 3 मजदूरों की मौत, मची अफरा-तफरी
ये भी पढ़ें:रांची में कंस्ट्रक्शन कंपनी के MD से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, दी हत्या की धमकी

रांची में पारा 2 डिग्री तक गिरा, कई भागों में ओला गिरे

आंधी और बारिश के साथ झारखंड का मौसम पूरी तरह से बदल गया। इससे रांची का तापमान 2.01 डिग्री गिरा। झारखंड के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को आंधी-तूफान के साथ कुछ भागों में ओलावृष्टि भी हुई। कुछ जिलों में खेती-किसानी को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वज्रपात की भी चेतावनी है। रांची सहित राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

60 KM की रफ्तार से चली हवाएं, 10-20 MM बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार की शाम राज्य के गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, लातेहार, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, रांची, दुमका आदि जिलों में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चली। खूंटी और पाकुड़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, खलारी, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों में 10 से 20 मिमी बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैक्स बचाना है तो शादी कर लो! संसद में राघव चड्ढा ने दिया जॉइंट ITRवाला फॉर्मूला
ये भी पढ़ें:इंदौर में 2 गर्लफ्रेंड छोड़ गया नाइजीरियन युवक, मिलने आया तो पुलिस ने भेजा वापस

तीन दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने मौसम में आए इस बदलाव के कारण अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना व्यक्त की है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का 38 डिग्री रहा। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री तक अधिक चल रहे हैं।