इंदौर में 2 गर्लफ्रेंड छोड़ गया नाइजीरियन युवक, मिलने आया तो पुलिस ने पकड़कर कर दिया डिपोर्ट
इंदौर में नाइजीरियन युवक डॉन पेड्रो चार्लिस अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा और फिर अपने देश वापस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, वह इंदौर में अपनी दोनों गर्लफ्रेंड को छोड़कर जा चुका है।

इंदौर में नाइजीरियन युवक डॉन पेड्रो चार्लिस अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा और फिर अपने देश वापस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, वह इंदौर में अपनी दोनों गर्लफ्रेंड को छोड़कर जा चुका है। पुलिस द्वारा वापस भेजनी की वजह है- वीजा खत्म होने के बाद गैरकानूनी तरीके से भारत में रहना।
गर्लफ्रेंड से मिलने आया और पकड़ा गया
जांच में सामने आया कि डॉन पेड्रो इंदौर की एक बीपीओ कंपनी में काम कर रहा था। वह कई साल पहले शहर आकर रहने लगा था। पुलिस को उसकी जानकारी पहले नहीं मिल पाई थी। हीरानगर पुलिस ने उसे उस समय पकड़ा, जब वह अपनी एक गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि इंदौर में उसकी दो गर्लफ्रेंड थीं, जिन्हें छोड़कर वह अपने देश लौट गया।
2023 में खत्म हो चुका था वीजा
पुलिस जांच में पता चला कि डॉन पेड्रो का वीजा 2023 में ही समाप्त हो गया था, लेकिन उसने इसकी जानकारी किसी भी विभाग को नहीं दी और इंदौर में ही रहकर काम करता रहा। पूछताछ में डॉन पेड्रो ने पुलिस को बताया कि बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने वीजा बढ़ाने के नाम पर उससे पैसे लिए थे। उस व्यक्ति ने उसे ऑनलाइन एक पीडीएफ भेजी थी, लेकिन जांच में वह दस्तावेज फर्जी निकला और वीजा की अवधि बढ़ी ही नहीं।
थाने में अलग सेल में रखा गया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे थाने में ही अलग सेल बनाकर रखा था। इसके बाद विदेशी नागरिकों से संबंधित यूनिट को सूचना दी गई और सभी औपचारिकताएं पूरी कर उसे डिपोर्ट कर दिया गया। डीसीपी राजेश व्यास के निर्देश पर टीआई सुशील पटेल ने उसकी पारिवारिक जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि उसके पिता डॉन चार्ल्स नाइजीरिया के कोर्ट होसकोरच शहर में पुलिस कमिश्नर हैं।
आतंकियों के खतरे के कारण भेजा था भारत
पुलिस से बातचीत में डॉन चार्ल्स ने बताया कि बोको हराम आतंकी संगठन के खतरे के कारण उन्होंने अपने बच्चों को अलग-अलग देशों में भेजा है। डॉन पेड्रो भारत में रह रहा था, जबकि उसके अन्य भाई पुर्तगाल, यूके और अन्य देशों में रहते हैं।
रिपोर्ट- हेमंत




साइन इन