SIR will start in 22 states with jharkhand in april said election commission कागज रख लें तैयार, झारखंड में भी होगा SIR; चुनाव आयोग ने बताया समय, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

कागज रख लें तैयार, झारखंड में भी होगा SIR; चुनाव आयोग ने बताया समय

झारखंड, दिल्ली और उत्तराखंड समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द ही मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होगा। चुनाव आयोग ने तीसरे चरण को शुरू करने के लिए इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को एसआईआर की तैयारी के निर्देश दिए हैं।

Fri, 20 Feb 2026 06:41 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
कागज रख लें तैयार, झारखंड में भी होगा SIR; चुनाव आयोग ने बताया समय

एसआईआर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। झारखंड, दिल्ली और उत्तराखंड समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द ही मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होगा। भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एसआईआर के तीसरे चरण को शुरू करने के लिए इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को एसआईआर की तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि इन राज्यों में अप्रैल में एसआईआर कराए जाने की संभावना है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश में संबंधित राज्यों को कहा गया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी तैयारी जल्द पूरा करें, ताकि समय से काम शुरू हो सके।

इन राज्यों में होगा एसआईआर

आयोग ने झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली के अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा और तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 साल पहले गलत ट्रेन से केरल पहुंचा बच्चा अब लौटेगा घर, झारखंड पुलिस लाएगी वापस
ये भी पढ़ें:झारखंड में निकाय चुनाव का विरोध, 3 दिन बंदी का ऐलान; किसने किया आह्वान
ये भी पढ़ें:झारखंड की लोक कला बिखेरेगी वैश्विक चमक, कलाकारों का हुआ ऑडिशन
ये भी पढ़ें:झारखंड का पारा 30 डिग्री पार, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम; IMD ने बताया

बिहार में एसआईआर का काम पहले चरण में पूरा किया गया था

पहले चरण में निर्वाचन आयोग ने बिहार में एसआईआर को पूरा किया था, जबकि दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का काम वर्तमान में चल रहा है। असम में, एसआईआर के बजाए मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण का काम 10 फरवरी को पूरा किया गया था।

बता दें कि देशभर में एसआईआर की चर्चा शुरू होते ही विरोध शुरू हो गया था। विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर करके जानबूझकर वोट कटवाने का आरोप लगाया था। एसआईआर के खिलाफ लोकसभा प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी काफी मुखर रही हैं। विपक्षी पार्टियों ने इलेक्शन कमीशन के साथ-साथ सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।