झारखंड के इस इलाके में निकाय चुनाव का विरोध, 3 दिन बंदी का ऐलान; किसने किया आह्वान
झारखंड में 23 फरवरी को निकाय चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान कोल्हान में चुनावों के विरोध में बंदी का आह्वान किया गया है। आदिवासी छात्र एकता की केंद्रीय कमेटी ने कोल्हान में 3 दिन बंद का ऐलान किया है।

झारखंड के कोल्हान में नगर निकाय चुनाव को लेकर विरोध की आवाज तेज हो गई है। आदिवासी छात्र एकता की केंद्रीय कमेटी ने 21, 22 और 23 फरवरी को प्रमंडल में शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया है। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने कई सवाल उठाए हैं।
बुधवार को संगठन ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें झारखंड सरकार और राज्यपाल द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव कराने के निर्णय पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। संगठन का तर्क है कि भारतीय संविधान के भाग IX ए के प्रावधान पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित क्षेत्रों पर लागू नहीं होते। जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पेसा कानून 1996 बनाया गया, उसी तरह नगर निकायों के लिए संसद द्वारा कोई विशिष्ट नगरपालिका विस्तार अधिनियम नहीं है। ऐसे में झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत चुनाव कराना न केवल अनुच्छेद 244(1) का उल्लंघन है, बल्कि आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के लिए बनाए कानूनों के खिलाफ भी है।
क्या-क्या रहेगा बंद
तीन दिवसीय बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर चक्का जाम की तैयारी की जा रही है। इससे हलचल बढ़ गई है। इस दौरान डीसी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में नंदलाल सरदार, अमूल्य मुर्मू, रावण टुडू और अजीत सरदार शामिल थे।
बता दें कि झारखंड में 23 फरवरी को निकाय चुनाव होने हैं। इन चुनावों को लेकर अलग-अलग पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्याशियों ने भी अपनी जोर अजमाइश शुरू कर दी है। इस दौरान प्रत्याशी बड़े-बड़े वादे करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी को निकाय चुनावों के लिए 48 निकायों में वोटिंग होगी और 27 फरवरी को वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके लिए चुनाव प्रचार जोरों से चल रहा है। रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत कुल 48 नगर निगम




साइन इन