jharkhand weather forecast temperature cross 30 degree celsius next 3 days weather झारखंड का पारा 30 डिग्री पार, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम; IMD ने बताया, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड का पारा 30 डिग्री पार, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम; IMD ने बताया

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।  प्रदेश का मौसम अब गर्म हो रहा है। धूप तीखी होने के कारण राज्य में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। राजधानी समेत विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है।

Thu, 19 Feb 2026 08:52 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड का पारा 30 डिग्री पार, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम; IMD ने बताया

Jharkhand Mausam: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश का मौसम अब गर्म हो रहा है। धूप तीखी होने के कारण राज्य में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। राजधानी समेत विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है। राज्य के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमोत्तर भाग से आनेवाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो रहा है। इससे यहां आनेवाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है। चाईबासा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम 32.8 और मेदिनीनगर का 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक चल रहा है। यहां अधिकतम 32.5 डिग्री रहा। राज्य के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में निकाय चुनाव का विरोध, 3 दिन बंदी का ऐलान; किसने किया आह्वान
ये भी पढ़ें:झारखंड में रिश्तों का कत्ल! भांजे ने पेट्रोल डालकर घर में लगा दी आग; 2 की मौत
ये भी पढ़ें:झारखंड में दूर होगी बालू की किल्लत, 444 बालू घाट चिह्नित, 298 की हुई ई-नीलामी

कहां दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब केवल देश के उत्तरी हिस्सों समेत मैदानी भागों तक ही रह गया है। झारखंड में मौसम साफ है। इससे यहां धूप की तपिश से तापमान बढ़ रहा है। दिन बड़ा होने के साथ सूर्य की विकिरण सतह को गर्म कर रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताा कि राज्य में मौसम अब गर्मी की ओर जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने और मौसम साफ होने से धूप की तपिश बढ़ रही है। इससे दिन के तापमान बढ़ रहे हैं। सतह के गर्म होने से अब रात की ठंड भी कम होगी। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।