Jharkhand triple murder man killed Wife his Son and Daughter हत्या करने का मन हुआ तो सभी को मार डाला, झारखंड में पत्नी, बेटा और बेटी को मौत के घाट उतारा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

हत्या करने का मन हुआ तो सभी को मार डाला, झारखंड में पत्नी, बेटा और बेटी को मौत के घाट उतारा

झारखंड में पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि अचानक हत्या करने का मन हुआ, जिसके बाद उसने हथौड़े और कुल्हाड़ी से परिवार के सभी सदस्यों को मार डाला। हालांकि, पछतावा होने पर उसने खुद भी दीवार पर सिर मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 

Tue, 12 May 2026 09:23 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
हत्या करने का मन हुआ तो सभी को मार डाला, झारखंड में पत्नी, बेटा और बेटी को मौत के घाट उतारा

झारखंड में पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि अचानक हत्या करने का मन हुआ, जिसके बाद उसने हथौड़े और कुल्हाड़ी से परिवार के सभी सदस्यों को मार डाला। हालांकि, पछतावा होने पर उसने खुद भी दीवार पर सिर मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी 10 दिन से ठीक से सो नहीं पा रहा था।

जमशेदपुर के एग्रिको के तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला टाटा स्टील का पूर्व कर्मचारी रवींद्र सिंह मानसिक रूप से टूट चुका था। जब पड़ोसी और रिश्तेदार घर पहुंचे तो रवींद्र विचलित दिखा। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने रायपुर में रहने वाले अपने बेटे अभिषेक को लेकर भी अजीब और डराने वाली बातें कहीं।

10 दिन से ठीक से सो नहीं पा रहा था

स्थानीय लोगों के अनुसार, रवींद्र बार-बार कह रहा था जब अभिषेक आए तो उससे भी कह देना कि वह भी जान दे दे। उसके इस बयान को सुन वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। जांच में यह भी सामने आया है कि रवींद्र 10 दिन से ठीक से सो नहीं पा रहा था। उसकी पत्नी सरिता सिंह इस बात को लेकर परेशान थी और उसने अपने परिचितों तथा रवींद्र के सहकर्मियों को भी इसकी जानकारी दी थी। परिजनों को अंदेशा था कि वह तनाव से गुजर रहा है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतना भयावह हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीका लगाने के बाद नवजात की मौत, झारखंड में गुस्साए परिजनों का जमकर हंगामा

कमरे में चारों ओर खून के निशान थे

हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जब पुलिस ने उसे पकड़ा, तब वह पत्नी के शव के पास ही बैठा था। पुलिस ने घटना स्थल से एक हथौड़ा और कुल्हाड़ी बरामद किया है। रवींद्र ने पहले पत्नी को किचन में मारा और फिर एक कमरे में सो रही बेटी को हथौड़े और कुल्हाड़ी से मारा। इसके बाद वह रविषेक के कमरे में पहुंचा और फिर उसकी भी हत्या कर दी। कमरे में चारों ओर खून के निशान थे। दीवारों पर भी खून के छींटे थे। सभी की हत्या के बाद किचन का पर्दा निकाला और उसे आग लगाकर खुद आत्महत्या का प्रयास किया। उसने दीवार पर भी अपना सिर पटका, जिससे चोट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में रिसॉर्ट में देह व्यापार का धंधा, 3 जोड़े पकड़ाए; मैनेजर की पिटाई

आरोपी ने खुद डायल 112 पर दी घटना की सूचना

पड़ोसी गंगाधर पांडेय ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे उन्होंने रवींद्र की पत्नी को बाहर देखा था। बाद में दिल्ली में रहने वाली बेटी प्रिया ने फोन कर कहा कि घर में कोई कॉल नहीं उठा रहा है। इसके बाद पड़ोसी क्वार्टर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला। डायल 112 पर सूचना देने के बाद दूसरे माध्यम से पुलिस को खबर दी गई। जब लोग क्वार्टर पहुंचे तो पुलिस मौजूद थी। रवींद्र ने खुद पुलिस को बुलाया था। पुलिस अंदर घुसने का प्रयास कर रही थी, तभी रवींद्र ने दरवाजा खोल दिया। घर के अंदर चारों ओर खून फैला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में कांस्टेबल की परीक्षा पास कराने के लिए 13-13 लाख में हुई थी डील

बोला- हत्या करने का मन हुआ तो सभी को मार डाला

एएसपी मुख्यालय-1 ऋषभ त्रिवेदी और सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अकरम मौके पर पहुंचे। आरोपी रवींद्र से पूछताछ शुरू की तो उसने खुद को मानसिक रोगी बता गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने बीमारी से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन वह प्रमाण नहीं दिखा सका। मोबाइल का लॉक खोलने का प्रयास भी किया, पर सफलता नहीं मिली। पूछताछ में रवींद्र ने बताया कि अचानक हत्या करने का मन हुआ, जिसके बाद उसने हथौड़े और कुल्हाड़ी से परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर कई बार वार किया। पछतावा होने पर दीवार पर सिर मारकर आत्महत्या की कोशिश की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ढुलमुल नीति उचित नहीं, HC का झारखंड सरकार को जीएसटी मामले में अंतिम मोहलत

पुलिस ने सीन रीक्रिएट की जुटाए सबूत, सैंपल जब्त

घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने ब्लड सैंपल कलेक्ट किए और शव के पास घेरा बनाया। इसके बाद क्वार्टर की दीवारों पर लगे ब्लड को भी चिह्नित किया। फोरेंसिक टीम ने मृतकों के कपड़े और हथियार के साथ अन्य सबूत भी इकट्ठा किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीन को रीक्रिएट किया, ताकि यह पता चल पाए कि घटना किस तरह हुई है। क्वार्टर के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसमें ज्यादातर पड़ोस के लोग थे। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि रवींद्र किसी की हत्या कर सकता है।