Jharkhand gets a special train on Holi, know the details धनबाद से यशवंतपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन; दो मार्च को गोंदिया व तीन मार्च को पटना से भी विशेष गाड़ी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

धनबाद से यशवंतपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन; दो मार्च को गोंदिया व तीन मार्च को पटना से भी विशेष गाड़ी

गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन दो मार्च को चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया से सुबह 11 बजे खुलेगी। दुर्ग, राउरकेला, रांची, बोकारो होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 7.05 बजे धनबाद और जसीडीह, किऊल, बख्तियापुर होते हुए दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेगी।

Wed, 18 Feb 2026 10:00 AMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, रांची, झारखंड
share
धनबाद से यशवंतपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन; दो मार्च को गोंदिया व तीन मार्च को पटना से भी विशेष गाड़ी

होली में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए धनबाद से यशवंतपुर की स्पेशल ट्रेन को फिर से पटरी पर उतारने की घोषणा की गई है। वहीं गोंदिया से पटना के बीच होली के दिन एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी। मंगलवार को दोनों ट्रेनों की घोषणा की गई।

06564 धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक धनबाद से हर सोमवार को रात 20.45 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन रात 21.30 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी। ट्रेन में थर्ड एसी के दो कोच, स्लीपर बोगी के 13 कोच के अलावा चार साधारण बोगियां जोड़ी जाएंगी।

06563 यशवंतपुर-धनबाद स्पेशल 21 फरवरी से 25 अप्रैल तक हर शनिवार को यशवंतपुर से सुबह 7.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन छिवकी, मिर्जापुर होते हुए अगले दिन सुबह 9.35 बजे गोमो और सुबह 10.15 बजे धनबाद पहुंचेगी।

08861 गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन दो मार्च को चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया से सुबह 11 बजे खुलेगी। दुर्ग, राउरकेला, रांची, बोकारो होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 7.05 बजे धनबाद और जसीडीह, किऊल, बख्तियापुर होते हुए दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के इस जू में पहुंचे श्रीदेवी और मनोहर, दीदार के लिए करना होगा इंतजार
ये भी पढ़ें:बाबूलाल मरांडी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, पांच FIR रद्द करने का आदेश
ये भी पढ़ें:झारखंड में हाथियों का विरोध, अपने बच्चे की मौत पर 11 घंटे तक रेलवे ट्रैक को घेरा
ये भी पढ़ें:कुत्तो के लिए शेल्टर होम वाले SC के आदेश पर झारखंड सरकार ने जताई आपत्ति?

वापसी में तीन मार्च को 08862 पटना-गोंदिया स्पेशल चलेगी। यह ट्रेन पटना से तीन मार्च को शाम 17.15 बजे खुलेगी और रात ढाई बजे धनबाद, रात 3.05 बजे कतरास, बोकारो, रांची होते हुए चार मार्च की रात 23 बजे गोंदिया पहुंचेगी।