jharkhand ac fridge cooler become costlier due to conflict between us israel iran झारखंड में फ्रिज, एसी और कूलर भी लग गई ‘आग’, 5 हजार तक हो गए महंगे, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में फ्रिज, एसी और कूलर भी लग गई ‘आग’, 5 हजार तक हो गए महंगे

मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा है। बढ़ती गर्मी के बीच जहां लोगों को राहत देने वाले उपकरणों फ्रिज, कूलर, पंखा और एयर कंडीशनर की मांग तेज हो जाती है। वहीं, इनकी कीमतों में भी भारी इजाफा हो गया है।

Sat, 4 April 2026 08:15 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में फ्रिज, एसी और कूलर भी लग गई ‘आग’, 5 हजार तक हो गए महंगे

मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा है। बढ़ती गर्मी के बीच जहां लोगों को राहत देने वाले उपकरणों फ्रिज, कूलर, पंखा और एयर कंडीशनर (एसी) की मांग तेज हो जाती है। वहीं, इनकी कीमतों में भी भारी इजाफा हो गया है। बाजार में अचानक आई इस महंगाई ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है।

व्यापारियों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में वृद्धि की मुख्य वजह कच्चे माल की महंगाई है। प्लास्टिक, एल्युमिनियम और तांबा जैसे जरूरी मटेरियल के दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर उत्पादों की लागत पर पड़ा है। नतीजतन कंपनियों ने फ्रिज, कूलर और एसी की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। एक कारोबारी के अनुसार इन उत्पादों की कीमत में एक हजार से पांच हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ती को लेकर केंद्र और राज्य आमने-सामने

गर्मी में इन उपकरणों की मांग बढ़ने से बढ़ी परेशानी

गर्मी के मौसम में इन उपकरणों की मांग पहले से ही ज्यादा रहती है, ऐसे में कीमत बढ़ने से मध्यम वर्ग के लिए इन्हें खरीदना मुश्किल हो गया है। कई ग्राहक दुकानों पर पहुंचकर बढ़ी कीमत सुनकर वापस लौट जा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार सिंगल डोर, डबल डोर फ्रिज, एसी और कूलर की कीमतों में एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक बढ़ गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 8 अप्रैल तक जमकर आंधी-बारिश; ऑरेंज अलर्ट जारी

कारोबारी डीसी को आवेदन देकर कर रहे गैस आपूर्ति की मांग

इधर, युद्ध के कारण उत्पन्न गैस संकट ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से उन्हें अपने व्यवसाय संचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई होटल संचालकों ने बताया कि उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे किचन का काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि होटल कारोबारी गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं मिलने पर वे जिला प्रशासन तक पहुंच रहे हैं। कई कारोबारियों ने उपायुक्त (डीसी) को आवेदन देकर जल्द गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। होटल संचालकों का कहना है कि गैस संकट ने उनकी कमर तोड़ दी है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो उन्हें व्यवसाय बंद करने की नौबत आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड पहले अपना हिस्सा देगा तभी केंद्र सरकार से मिलेगी राशि

क्या कितना हुआ महंगा

फ्रिज सिंगल डोर ₹1500-2000

डबल डोर फ्रिज ₹2000-4000

एसी ₹1000-3000

कूलर ₹1500-2000

कंपनियों ने स्कीम में कटौती शुरू की

एसी, फ्रिज और कूलर बेचने वाले कंपनियों ने रॉ मेटेरियल के दाम बढ़ने की वजह से अपने उत्पादों के स्कीम में कटौती शुरू कर दी है। विक्रेताओं के अनुसार कई कंपनियों ने अपने स्कीम में 20 से 30 प्रतिशत तक की कटौती शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में मंगलवार तक पड़ेगी छाते की जरूरत, मौसम रहेगा कूल;येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी