jharkhand weather report ranchi rainfall today update झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 8 अप्रैल तक जमकर आंधी-बारिश; ऑरेंज अलर्ट जारी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 8 अप्रैल तक जमकर आंधी-बारिश; ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां रांची समेत झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को दोपहर बाद आंधी और गरज के साथ बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में करीब चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

Sat, 4 April 2026 07:44 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 8 अप्रैल तक जमकर आंधी-बारिश; ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां रांची समेत झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को दोपहर बाद आंधी और गरज के साथ बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में करीब चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के कई जिलों में आठ अप्रैल तक आंधी के साथ बारिश जारी रहने के आसार हैं। मौसम में यह बदलाव पश्चिम बंगाल स्थित हिमालय के तराई क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कायम रहने से हुआ है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

कहां का मौसम कैसा

मौसम को लेकर अलग-अलग जिलों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रांची के अलावा कोडरमा, लोहरदगा जिले में आंधी-बारिश हुई। वहीं गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा में शाम तक हल्के बादल छाए रहे। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। रांची में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची में तेज हवा के कारण कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से सड़क बाधित हो हुई। रांची एयरपोर्ट जानेवाले एक लेन पर आवाजाही बंद रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में मंगलवार तक पड़ेगी छाते की जरूरत, मौसम रहेगा कूल;येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

कई जिलों में 5 और 6 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम केंद्र ने राज्य में पांच और छह अप्रैल को कई जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित होने वाले जिलों में पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला शामिल हैं। नौ अप्रैल से राज्य में मौसम साफ होने की संभावना है। इससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में हाथियों का आतंक! 3 मजदूरों को कुचलकर मार डाला; एक की हालत गंभीर
ये भी पढ़ें:झारखंड के 14 जिलों में 4 अप्रैल से होगी बारिश, ओलावृष्टि के भी आसार, जानिए डेट

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान धूप की तपिश से मौसम गर्म रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक चल रहे हैं। रांची का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। वहीं, सरायकेला का अधिकतम सबसे अधिक 40.3 डिग्री रहा। जबकि, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में सुबह से ही उमस सताने लगी है। यहां न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल स्थित हिमालय के तराई क्षेत्र पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन कायम है। इससे झारखंड में मौसम बदलाव हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 22.5, चाईबासा का 40 व 23.6 और बोकारो का अधिकतम 37 व न्यूनतम 21 डिग्री रहा।