झारखंड में हवलदार ने सर्विस राइफल से खुदको मारी गोली, गले के आरपार हुई गोली; जमीन पर पड़ी मिली लाश
गोली उनके गले के आरपार हो गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वे झारखंड के चाईबासा के रहने वाले थे। उनका शव उनके कमरे से बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

झारखंड के चाईबासा में अमौर थाना में कार्यरत हवलदार आलमनाथ भूइयां (55 वर्ष) ने बुधवार की सुबह अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उनके गले के आरपार हो गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वे झारखंड के चाईबासा के रहने वाले थे। उनका शव उनके कमरे से बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
कैंटीन कर्मचारी पहुंचा, तो जमीन पर पड़ी थी लाश
घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब पुलिस कैंटीन का कर्मचारी रोज की तरह नाश्ता लेकर उनके कमरे में पहुंचा। कैंटीन कर्मी ने उनके कमरे का दरवाजा खुला पाया। अंदर जाने पर देखा कि हवलदार जमीन पर गिरे हुए थे। इसके बाद शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
गले के आरपार हुई गोली
सूचना मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद बायसी एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे, रौटा थानाध्यक्ष केके सौरभ तथा अन्य थाना क्षेत्रों के अधिकारी भी पहुंचे। मृतक हवलदार के गले में गोली के आरपार होने के निशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमरे को सील कर दिया गया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
पांच माह पहले हुई थी पोस्टिंग
पुलिस के अनुसार हवलदार आलमनाथ भूइयां की पोस्टिंग करीब पांच माह पूर्व अमौर थाना में हुई थी। कुछ समय पहले तक उनकी पत्नी भी साथ ही रह रही थीं, लेकिन अस्वस्थता के कारण वे इलाज के लिए घर गई हुई थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह आठ बजे उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी और उस समय तक सब सामान्य था। घटनास्थल से उनकी सर्विस राइफल भी बरामद की गई है।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जो झारखंड से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
मामले में एसडीपो जितेन्द्र कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि मृतक हवलदार के गले में गोली के आरपार होने के निशान हैं। वहीं हवलदार की कार्बाइन और खोखा भी बरामद हुआ है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने वारदात को अंजाम दिया है।




साइन इन