Weather in Jharkhand will change from tomorrow, yellow alert कल से झारखंड में बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी कनकनी, सुबह छाएगा घना कोहरा; येलो अलर्ट भी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

कल से झारखंड में बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी कनकनी, सुबह छाएगा घना कोहरा; येलो अलर्ट भी

Jharkhand Weather: राजधानी समेत झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड बढने का अनुमान है। राज्य में शुक्रवार से पारा नीचे गिरेगा और रात के दौरान कनकनी बढ़ेगी। सुबह में कुहासा छाएगा।

Thu, 5 Feb 2026 07:06 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
कल से झारखंड में बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी कनकनी, सुबह छाएगा घना कोहरा; येलो अलर्ट भी

Jharkhand Weather: राजधानी समेत झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड बढने का अनुमान है। राज्य में शुक्रवार से पारा नीचे गिरेगा और रात के दौरान कनकनी बढ़ेगी। सुबह में कुहासा छाएगा। इस दौरान अगले पांच दिनों के अंदर रांची का न्यूनतम का पारा पांच डिग्री तक नीचे आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान सुबह में राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कुहासा पड़ने का भी अनुमान है।

सर्द हवाओं के आने से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों पर हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और सर्द हवाओं के आने से राज्य में ठंड बढ़ेगी। राजधानी में न्यूनतम 13.1 डिग्री दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान रांची का अधिकतम 26.3 और न्यूनतम तातपमान 13.2 डिग्री रहा था।

3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा

राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा। पूरे राज्य में अधिकतम सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक चल रहा है। न्यूनतम के पारे में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इससे रात के दौरान कनकनी बढ़ने की संभावना है। आठ फरवरी तक ठंड कायम रहेगी। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव होगा और राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों पर बादल छा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमानत पर छूटे अपराधी हर सप्ताह लगाएं थाने में हाजिरी, अलर्ट मोड में रांची पुलिस
ये भी पढ़ें:झारखंड केडर के 25 IAS संभालेंगे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, कौन-कितना अनुभवी?
ये भी पढ़ें:झारखंड निकाय चुनाव का नामांकन खत्म, 6979 ने भरा पर्चा, कितनी महिलाएं शामिल?

इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट

हालांकि राज्य के उत्तरी पश्चिमी भागों में गुरुवार को पलामू, गढ़वा, चतरा में घने कुहासे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुहासा का प्रभाव राज्य के अन्य हिस्सों में भी पड़ सकता है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के दौरान हल्के कुहासे छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गत दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय में हुई बर्फबारी और देश के उत्तरी भागों में बारिश के बाद अब उत्तर से आनेवाली हवा झारखंड में ठंड बढ़ाएगी। आठ फरवरी तक इसका असर रह सकता है। इसके बाद फिर मौसम परिवर्तन का अनुमान है।

कल से बढ़ सकती है ठंड, रात में सताएगी कनकनी

रांची के मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची समेत राज्य में मौसम बदलाव होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के बाद राज्य में ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।