California Mayor Eileen Wang turns out to be a Chinese spy her fiance is already serving time in prison कैलिफोर्निया की मेयर निकली 'चीनी जासूस', डोनाल्ड ट्रंप की नाक के नीचे हुआ खेला?, International Hindi News - Hindustan
More

कैलिफोर्निया की मेयर निकली 'चीनी जासूस', डोनाल्ड ट्रंप की नाक के नीचे हुआ खेला?

अमेरिका के कैलिफोर्निया के उपनगर की मेयर ईलीन वांग ने चीनी जासूस होने का दोष स्वीकार किया है। एफबीआई चीफ काश पटेल को मुताबिक, ईलीन ने दो साल तक अमेरिका में चीन समर्थक माहौल बनाने की कोशिश करने को स्वीकार किया है।

Tue, 12 May 2026 04:13 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
कैलिफोर्निया की मेयर निकली 'चीनी जासूस', डोनाल्ड ट्रंप की नाक के नीचे हुआ खेला?

अमेरिका के कैलिफोर्निया के उपनगर की पूर्व मेयर ने चीन के लिए जासूसी करने के आरोप को स्वीकार लिया है। ईलीन वांग पूर्व मेयर के ऊपर आरोप था कि उन्होंने चीनी सरकार के निर्देश पर अमेरिका में चीन समर्थक माहौल बनाने की कोशिश की है। 2022 में वह कैलिफोर्निया के आर्काडिया की मेयर चुनी गई थीं, लेकिन जब चीन के लिए जासूसी करने के आरोप सार्वजनिक हुए तो उन्होंने दवाब में आकर इस्तीफा दे दिया। यह पूरा मामला 2020 से लेकर 2022 के बीच का है, उस वक्त अमेरिका में जोए बाइडन की सरकार थी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ईलान वांग के ऊपर आरोप है कि उन्होंने एक समाचर वेबसाइट के जरिए अमेरिका में चीन समर्थक माहौल बनाने की कोशिश की। फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) का आरोप है कि वांग चीन की कम्युनिस्ट सरकार के इशारे पर सामग्री पोस्ट करती थीं। उन्होंने 2020 से लेकर 2022 तक इस काम को अंजाम दिया। एफबीआई के मुताबिक ईलीन को इस मामले में दस साल की सजा हो सकती है।

ईलीन वांग के खिलाफ पर्याप्त सबूत

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक वांग के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। उन्होंने चीनी मैसेजिंग एप WECHAT के जरिए अपने चीनी हैंडलर्स से संपर्क बनाए रखा। फिलहास यह मैसेज एफबीआई के पास सुरक्षित है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए लॉस एंजिलिस एफबीआई चीफ ने कहा, "सभी अमेरिकियों को यह जानकर चिंतित होना चाहिए कि एक निर्वाचित अधिकाकरी खुलेआम चीनी सरकार के लिए प्रचार कर रही थी। एफबीआई उन लोगों को खोजने में लगी हुई है, जो किसी भी विदेशी सरकार के लिए एजेंट का काम कर रहे हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप के तेवर, PM मोदी की इशारों में चेतावनी? क्या आने वाला है तेल का महा संकट
ये भी पढ़ें:वेंटिलेटर पर सीजफायर, क्या टूटने वाला है युद्धविराम? ट्रंप के बयान से बढ़ी टेंशन

काश पटेल क्या बोले

इस पूरे मुद्दे को लेकर एफबीआई चीफ काश पटेल की तरफ से भी पोस्ट किया गया। उन्होंने लिखा, "कैलिफोर्निया की अर्काडिया की मेयर ईलीन वांग के ऊपर अमेरिका में चीन की सरकार के अवैध एजेंट के रूप में काम करने का आरोप है। वांग ने स्वीकार किया है कि उन्होंने 2020 से 2022 तक विदेशी एजेंट के रूप में काम किया। उन्होंने अमेरिका में चीन समर्थक प्रचार को बढ़ावा दिया और चीन के निर्देश पर उसके हितों को आगे बढ़ाया। उन्होंने पद छोड़ने और दोष स्वीकार करने पर सहमति जताई है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नूर खान एयरबेस का सीक्रेट खुला! ईरान के विमानों को छिपा रहा पाक, भड़का अमेरिका
ये भी पढ़ें:बीजिंग में मिलेंगे ट्रंप-जिनपिंग, भारत के लिए क्यों खतरे की घंटी? इनसाइड स्टोरी

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया था, जब ईलीन ने वेबसाइट के जरिए चीन समर्थक पोस्ट शेयर करना शुरू किया था। चीनी मूल की अमेरिकी नागरिक होने के नाते उन पर और भी ज्यादा शक होने लगा। इसी बीच उन्हें आर्काडिया का मेयर चुन लिया गया। इसके बाद उनके खिलाफ जांच और भी तेज हो गई। बढ़ते दबाव के बीच उन्होंने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उनके पूर्व मंगेतर योनिंग माइक सन को इसी सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पिछले साल अक्तूबर से चीन के लिए काम करने का आरोप स्वीकार किया। इसके बाद ईलीन ने भी आरोपों को स्वीकार कर लिया। ईलीन वांग के वकीलों के मुताबिक वांग ने निजी तौर पर हुई गलतियों को स्वीकार कर लिया है। वह अपनी इन गलतियों के लिए माफी मांगती हैं। आर्कडिया समुदाय के लिए उनका प्रेम और समर्पण बना हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।