Ahead PM Modi reaches Canada for G7 Summit leaders say Israel has right to self defence Iran cant have nukes Sources जहां जा रहे PM मोदी, वहां इजरायल को मिला सात का साथ; कहा- तेल अवीव को भी आत्मरक्षा का अधिकार, International Hindi News - Hindustan
More

जहां जा रहे PM मोदी, वहां इजरायल को मिला सात का साथ; कहा- तेल अवीव को भी आत्मरक्षा का अधिकार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइप्रस की अपनी यात्रा संपन्न करने के बाद सोमवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा रवाना हो गए। वह तीन देशों साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

Mon, 16 June 2025 09:10 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जहां जा रहे PM मोदी, वहां इजरायल को मिला सात का साथ; कहा- तेल अवीव को भी आत्मरक्षा का अधिकार

इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच जी-7 नेताओं ने इजरायल के पक्ष में खुलकर बयान दिया है। इस समूह के नेताओं ने जोर देकर कहा कि तेल अवीव को भी अपनी रक्षा करने का अधिकार है। सूत्रों ने एक मसौदा बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। उसके मुताबिक, बयान में यह भी कहा गया है कि तेहरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते हैं।

जी-7 का यह मसौदा ड्राफ्ट इसलिए मायने रखता है क्योंकि इसमें G-7 के तहत आने वाले देशों, मसलन-ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय यूनियन के नेता मंगलवार को कनाडा के रिसॉर्ट कनानास्किस में मिलने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे, जो आज साइप्रस का दौरा खत्म कर कनाडा जा रहे हैं। पीएम मोदी भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

शिखर सम्मेलन में ईरान-इजरायल युद्ध पर भी चर्चा

इस बात की पूरी संभावना है कि इस शिखर सम्मेलन में इजरायल-ईरान संघर्ष, इजरायल-हमास युद्ध और यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि जी7 के मसौदा वक्तव्य के अनुसार, नेताओं ने इजरायल और ईरान से तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता से समझौता करने से बचने का आह्वान किया है। मसौदा वक्तव्य में कहा गया है कि जी7 नेता ऊर्जा बाजार सहित बाजार स्थिरता की रक्षा के लिए भी काम करेंगे। दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने कहा है कि इजरायल के लिए अमेरिका के समर्थन ने पश्चिम एशिया और दुनिया की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के सरकारी टीवी स्टूडियो पर इजरायल की स्ट्राइक, लाइव न्यूज के दौरान हमला
ये भी पढ़ें:ईरान का समर्थन कर रहे पाक की निकली हेकड़ी, कहा- हमने परमाणु हमले की बात नहीं कही
ये भी पढ़ें:हम जीत के रास्ते पर, खाली कर दो राजधानी; इजरायल ने दे दी आर-पार की धमकी
ये भी पढ़ें:ईरान के हमले का जश्न मना रहे थे फिलिस्तीनी कैदी, इजरायल ने जेल में ही मार दी रेड

साइप्रस दौरा खत्म कर PM मोदी रवाना

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। साइप्रस का दौरा खत्म कर वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत रात को कैलगरी पहुंचेंगे, जहां वह कनानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह मोदी की एक दशक में कनाडा की पहली यात्रा है।

प्रधानमंत्री मोदी लगातार छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16-17 जून को कनानास्किस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। रविवार को विशेष गर्मजोशी दिखाते हुए साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने लार्नाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनका स्वागत किया। मोदी दो दशकों से अधिक समय में साइप्रस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।मोदी की इस यात्रा के दौरान उन्हें साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।