Israel raids prison cells in crackdown on Palestinian inmates celebrating Iranian attacks ईरान के हमले का जश्न मना रहे थे फिलिस्तीनी कैदी, इजरायल ने जेल में ही मार दी रेड, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान के हमले का जश्न मना रहे थे फिलिस्तीनी कैदी, इजरायल ने जेल में ही मार दी रेड

जेल सर्विस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में सशस्त्र सैनिक जेल में घुसते दिखाई दे रहे हैं। वे कैदियों पर बंदूकें ताने हुए थे, जबकि कैदी अपनी सेल के फर्श पर छिप रहे थे। एक व्यक्ति चेहरा नीचे करके लेटा हुआ था।

Mon, 16 June 2025 07:27 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान के हमले का जश्न मना रहे थे फिलिस्तीनी कैदी, इजरायल ने जेल में ही मार दी रेड

इजरायल की पुलिस ने अपनी जेलों में छापेमारी की है। इजरायली अधिकारियों को पता चला कि ईरान के हवाई हमलों के दौरान कुछ कैदी खुशी का इजहार कर रहे थे। इजरायल की जेल सर्विस ने बताया कि मध्य इजरायल की एक जेल में फिलिस्तीन के आपराधिक कैदियों से उत्सव की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद जेल सर्विस की स्पेशल यूनिट मेत्जादा ने कैदियों की सेल पर छापा मारा। इस दौरान दोषी पाए गए कैदियों को अलग-अलग हटा दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल-ईरान संघर्ष में दखल दिया तो करेंगे हमले, अमेरिका को अब किसने दी धमकी
ये भी पढ़ें:इजरायल ने 3 दिन में ईरान को दिए सात बड़े जख्म, कहां-कहां और कितना नुकसान

जेल सर्विस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में सशस्त्र सैनिक जेल में घुसते दिखाई दे रहे हैं। वे कैदियों पर बंदूकें ताने हुए थे, जबकि कैदी अपनी सेल के फर्श पर छिप रहे थे। एक व्यक्ति चेहरा नीचे करके लेटा हुआ था, जबकि एक अधिकारी ने उसकी कलाइयों को जिप टाई से बांध रहा था। एक अन्य शख्स की आंखों पर पट्टी बांधी गई थी। कई कैदियों को उनके हाथ पीछे बंधे हुए, झुके हुए हालत में सेल से बाहर ले जाया गया। जेल सर्विस ने कहा कि इन कैदियों को ट्रिब्यूनल के सामने पेश किया गया। इसके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। हालांकि, इसका विवरण नहीं दिया गया।

ईरान के हमलों पर खुशी का प्रदर्शन पर कार्रवाई

इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने सोमवार को कुछ इलाकों का दौरा किया, जहां रातोंरात ईरानी हमलों में 4 लोग मारे गए थे। उन्होंने दोहराया कि ईरान के हमलों पर खुशी का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बेन ग्विर ने कहा, 'इस मामले में कोई सहनशीलता नहीं है। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। मैं उनका समर्थन करता हूं, यही मेरी नीति है।' उन्होंने जेलों में शॉटगन लेकर व्यवस्था बहाल करने की नीति का समर्थन करते हुए कहा कि ईरान का समर्थन आतंक का समर्थन है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।