Iran state TV hit in Israeli attack on Tehran strikes on studio during live news bulletin ईरान के सरकारी टीवी पर लाइव न्यूज पढ़ रही थी एंकर, तभी इजरायल ने कर दी स्ट्राइक- VIDEO, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान के सरकारी टीवी पर लाइव न्यूज पढ़ रही थी एंकर, तभी इजरायल ने कर दी स्ट्राइक- VIDEO

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान में स्थित ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर हमला तब हुआ, जब चैनल के स्टूडियो पर एंकर द्वारा लाइव न्यूज पढ़ी जा रही थी। हमले के बाद स्क्रीन ब्लैक हो गई।

Mon, 16 June 2025 10:35 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान के सरकारी टीवी पर लाइव न्यूज पढ़ रही थी एंकर, तभी इजरायल ने कर दी स्ट्राइक- VIDEO

ईरान की राजधानी तेहरान में इजरायल का ताजा मिसाइल हमला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविज़न चैनल Islamic Republic of Iran Broadcasting की बिल्डिंग पर सीधे हमला हुआ, जब एक लाइव न्यूज बुलेटिन ऑन-एयर था। एंकर न्यूज बुलेटिन पढ़ रहीं थी, तभी चैनल की बिल्डिंग पर हमला हो गया। अफरा-तफरी मच गई। एंकर को अपनी सीट छोड़कर भागना पड़ा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिसाइल हमले के समय चैनल के न्यूज एंकर लाइव थीं, तभी जोरदार धमाका सुनाई दिया और स्टूडियो की लाइटें झपकने लगीं। कुछ ही पलों में प्रसारण रुक गया और स्क्रीन ब्लैंक हो गई।

जानकारी के अनुसार, ईरानी एंकर सहार इमामी जब खबर पढ़ रही थीं, तभी जोरदार धमाका हुआ और स्टूडियो हिल गया। उन्हें तुरंत बुलेटिन बीच में छोड़कर बाहर भागना पड़ा। पीछे से "अल्लाह-हू-अकबर" की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान का समर्थन कर रहे पाक की निकली हेकड़ी, कहा- हमने परमाणु हमले की बात नहीं कही

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हमले के बाद ईरान और इजरायल दोनों देशों में नागरिक दहशत में हैं और सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।