Pakistan Backtracks After Backing Iran Denies Nuclear Threat Against Israel Calls for Ceasefire ईरान का समर्थन कर रहे पाक की निकली हेकड़ी, बोला- जंग रुके, हमने परमाणु अटैक की बात नहीं कही, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान का समर्थन कर रहे पाक की निकली हेकड़ी, बोला- जंग रुके, हमने परमाणु अटैक की बात नहीं कही

ईरान का समर्थन कर रहे पाकिस्तान की कुछ ही घंटों में हेकड़ी निकल गई है। बड़बोलेपन के कारण हमेशा अपनी फजीहत कराने वाले पाक ने कहा कि उसने इजरायल को कभी परमाणु हमले की धमकी नहीं दी।

Mon, 16 June 2025 08:11 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share
ईरान का समर्थन कर रहे पाक की निकली हेकड़ी, बोला- जंग रुके, हमने परमाणु अटैक की बात नहीं कही

ईरान और इजरायल के बीच लगातार चौथे दिन चल रहे युद्ध में दुनिया दो धड़े में बंटती नजर आ रही है। एक तरफ अमेरिका बैकडोर से इजरायल को समर्थन कर रहा है, तो ईरान के लिए पाकिस्तान खड़ा हुआ, हालांकि कुछ ही घंटों में उसकी हेकड़ी निकल भी गई। इस युद्ध के लिए इजरायल की आलोचना कर रहा था और परमाणु अटैक तक की धमकी दे डाली, अब बैकफुट में है। उसने खुद को इस तनाव से अलग कर दिया है। उसने स्पष्ट किया है कि वह युद्ध की किसी भी आशंका से दूर रहना चाहता है। पाकिस्तानी डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने इस्लामाबाद की सीनेट में कहा कि पाकिस्तान ने इजरायल को कोई परमाणु धमकी नहीं दी है और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें "झूठी, भड़काऊ और खतरनाक" हैं।

बड़बोलेपन के कारण हर बार अपनी फजीहत कराने वाले पाकिस्तान की एक बार फिर हवा निकल गई है। उसके डिप्टी पीएम इशाक डार ने कहा कि उसने इजरायल को परमाणु हमले की धमकी नहीं दी। उसने कहा कि यह सोशल मीडिया में फैलाया गया दुष्प्रचार था।

डार ने संसद में स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ पुराने वीडियो — जिनमें इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 2011 के बयान और कथित रूप से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की धमकी शामिल है — पूरी तरह गलत तरीके से पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “AI से बनी तस्वीरें, नकली क्लिप्स और झूठी सूचनाएं फैलाकर माहौल को खराब किया जा रहा है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक को फिर 'ग्रे लिस्ट' में डालने की तैयारी! FATF ने पहलगाम आतंकी हमले पर लताड़ा
ये भी पढ़ें:मुस्लिम देशों से ज्यादा गुस्सा तो... इजरायली हमलों पर भड़का पाकिस्तान, क्या अपील

मध्यस्थता बनने की कोशिश

पाकिस्तान अब ईरान और इजरायल युद्ध में मध्यस्थता बनने की कोशिश कर रहा है। डार ने कहा कि ईरान ने संकेत दिया है कि यदि इज़रायल और हमले नहीं करता, तो वह वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरक़ची से इस मुद्दे पर बात की है, जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “अगर इज़रायल हमला नहीं करता, तो ईरान बातचीत को तैयार है।” पाकिस्तान ने यह संदेश अन्य देशों को भी भेजा है और खुद को एक संभावित मध्यस्थ के तौर पर पेश किया है।

डार ने अपने भाषण का कहा, “जंग कोई मज़ाक नहीं है। हर किसी को ज़िम्मेदारी के साथ पेश आना चाहिए। पाकिस्तान की सेना चौकस है, लेकिन हम युद्ध नहीं चाहते।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।