evacuate tehran we are on road of victory israel warns iran claims control हम जीत के रास्ते पर, खाली कर दो राजधानी; इजरायल ने दे दी आर-पार की धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

हम जीत के रास्ते पर, खाली कर दो राजधानी; इजरायल ने दे दी आर-पार की धमकी

इजरायली प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेतन्याहू ने तेहरान को खाली करने की चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि अब तेहरान के एयरस्पेस इजरायल के कंट्रोल में है।

Mon, 16 June 2025 08:04 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
हम जीत के रास्ते पर, खाली कर दो राजधानी; इजरायल  ने दे दी आर-पार की धमकी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अब तेहरान के कई इलाकों को खाली करने की चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि अब तेहरान का एयरस्पेस इजरायल के कब्जे में आ गया है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल जीत के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद ईरान भी इजरायल पर हमले कर रहा है। इजरायल का कहना है कि वह ईरान को परमाणु हथियार बनाने से किसी भी कीमत पर रोकना चाहता है। वहीं ईरान का कहना है कि वह केवल सिविल कामों के लिए ही यूरोनियम एनरिजमेंट प्रोग्राम चला रहा था।

कनाडा में जी-7 सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई थी कि जल्द ही दोनों देशों की बीच शांति समझौता हो सकता है। हालांकि चौथे दिन भी तनाव में कोई कमी नहीं आई। बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को केंद्रीय इजरायल के एक एयरबेस का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ इजराय के रक्षा मंत्री भी मौजूद थे। इसी दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हम जल्द ही अपने दोनों लक्ष्य हासिल कर लेंगे। ईरान से परमाणु हथियारों और मिसाइल हमलों की चुनौती पर हमारी जीत होने वाली है।

नेतन्याहू ने दी तेहरान खाली करने की धमकी

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की राजधानी को खाली करने का समय आ गया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचे ऐड्री ने भी एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके कहा कि तेहरान के लोगों को कहीं सुरक्षित जगहों पर चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इजरायल तेहराने के सैन्य इलाकों में हमला करने वाला है। उन्होंने पोस्ट किया, प्यारे नागरिकों, आपकी सुरक्षा के लिए कहा जा रहा है कि तेहरान के कुछ इलाकों को आप तुरंत खाली कर दें। शहर का मैप देख लीजिए। इन इलाकों में रहने से आपके जीवन को खतरा हो सकता है।

इजरायल के रक्षा मंत्री ने भी कहा था कि तेहरान के लोगों को जल्द ही सजा भुगतनी होगी। ईरान के मिसाइल अटैक में इजरायल में भी कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। इजरायल के प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार से अब तक ईरानी हमले में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इजरायली हमले में ईरान में कम से कम 244 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ईरान का कहना है कि घायल हुए लोगों में 90 प्रतिशत आम नागरिक हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।