हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरा वाहन, पंजाब के 3 पर्यटकों की मौत; कहां-कैसे हुआ हादसा?
हिमाचल प्रदेश से एक्सीडेंट में 3 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है। मरने वालों की पहचान सिमरनप्रीत कौर (18), सुरिंदर (25) और सोफिया (19) के रूप में हुई है। ये सभी पंजाब निवासी थे।

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के डलहौजी इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि शुक्रवार रात गांधी चौक के पास डलहौजी-करेलनु सड़क पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह (वाहन) खाई में गिर गया।
2 की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सिमरनप्रीत कौर (18), सुरिंदर (25) और सोफिया (19) के रूप में हुई है।
अन्य 3 घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस का कहना है कि घायलों की पहचान प्रिंस (21), सुमनप्रीत (19) और बलबीर (20) के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मदद से पुलिस दल ने बचाया। पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों का डलहौजी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के शिकार ये सभी पीड़ित पंजाब के जालंधर के निवासी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन