himachal pradesh weather update, snowfall rain alert 25 april हिमाचल के ऊना में पारा 36 पार, जानिए 25 अप्रैल तक के मौसम का हाल, कहां बारिश-कहां बर्फबारी, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल के ऊना में पारा 36 पार, जानिए 25 अप्रैल तक के मौसम का हाल, कहां बारिश-कहां बर्फबारी

Himachal Pradesh weather update: एक ओर राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, तो दूसरी ओर मैदानी और निचले क्षेत्रों में तेज धूप के कारण तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम के इस बदलते मिजाज ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड और गर्मी का एक साथ अहसास कराया।

Sun, 19 April 2026 07:36 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल के ऊना में पारा 36 पार, जानिए 25 अप्रैल तक के मौसम का हाल, कहां बारिश-कहां बर्फबारी

Himachal Pradesh weather update: हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिला। एक ओर राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, तो दूसरी ओर मैदानी और निचले क्षेत्रों में तेज धूप के कारण तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम के इस बदलते मिजाज ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड और गर्मी का एक साथ अहसास कराया।

कोकसर में हिमपात, ऊना रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर में हल्का हिमपात दर्ज किया गया है, जबकि प्रदेश की अन्य ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को ठंडक महसूस हुई। इसके विपरीत ऊना जिला प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 2 नाइजीरियन समेत 4 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:तमंचा लहराकर रील बनवा रहे थे 3 दोस्त, ट्रक से जा भिड़ी बाइक; मौत का VIDEO वायरल

जानिए कहां-कितना तापमान दर्ज हुआ

प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थानों की बात करें तो सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, नाहन में 32.1 डिग्री, सोलन में 31.2 डिग्री, कांगड़ा में 31.4 डिग्री, मंडी में 32.7 डिग्री और बरठीं में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शिमला में अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 3.9 डिग्री की गिरावट के साथ 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मनाली में यह 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

जानिए 25 अप्रैल तक के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान यानी 20 अप्रैल को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार 21, 22 और 23 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। इसके बाद 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। 25 अप्रैल को भी निचले इलाकों को छोड़कर राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:500 रुपये की दिहाड़ी और चली गई जान, शादी में जा रहे मजदूरों की करंट लगने से मौत
ये भी पढ़ें:उदयपुर में ANM की संदिग्ध मौत, डॉक्टर के घर की सीढ़ियों पर मिली लाश

लाहौल स्पीति का कुकुमसेरी रहा सबसे ठंडा

न्यूनतम तापमान की बात करें तो लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ताबो में 4.6 डिग्री, कल्पा में 6.4 डिग्री, सराहन में 8.4 डिग्री, मनाली में 10.7 डिग्री और भुंतर में 12.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, कांगड़ा में 17.8 डिग्री और ऊना व देहरा गोपीपुर में 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक बना हुआ है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।