delhi drug syndicate bust mdma 1 crore, 4 arrested nigerians दिल्ली में 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 2 नाइजीरियन समेत 4 गिरफ्तार; 5 साल की सजा काट चुका पीटर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 2 नाइजीरियन समेत 4 गिरफ्तार; 5 साल की सजा काट चुका पीटर

दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत की एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद की गई है।

Sun, 19 April 2026 06:54 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 2 नाइजीरियन समेत 4 गिरफ्तार; 5 साल की सजा काट चुका पीटर

दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत की एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद की गई है।

पीटर आदतन अपराधी है, 5 साल की सजा काट चुका

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह और मुकेश कुमार उर्फ विक्की (दोनों उत्तम नगर निवासी) के रूप में हुई है। इनके अलावा नाइजीरियन नागरिक मांकाबो डेविड और इमेका इमैनुएल उर्फ पीटर को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, इमैनुएल आदतन अपराधी है और पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है। वह पांच साल की सजा काट चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमंचा लहराकर रील बनवा रहे थे 3 दोस्त, ट्रक से जा भिड़ी बाइक; मौत का VIDEO वायरल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिलक नगर इलाके में ड्रग्स तस्करी की सूचना मिलने के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 6 अप्रैल को पुलिस टीम ने गणेश नगर स्थित एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहां से गुरमीत और मुकेश को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान करीब 73 ग्राम एमडीएमए, 112 जिप-लॉक पाउच, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, पैकिंग सामग्री और 37,500 रुपये नकद बरामद किए गए, जिन्हें अपराध से जुड़ी कमाई माना जा रहा है।

इसके बाद पूछताछ के आधार पर 9 अप्रैल को मांकाबो डेविड को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 10 ग्राम से अधिक एमडीएमए मिली। उसी दिन एक अन्य आरोपी इमेका इमैनुएल को भी पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 7 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में शुरू हुई जनगणना, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल; आपसे क्या पूछा जाएगा?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में जनगणना की हुई शुरूआत, पहले घर-परिवार की होगी गिनती; जानिए 7बड़ी बातें

दिल्ली एनसीआर में की जाती थी सप्लाई

जांच में सामने आया है कि यह सिंडिकेट बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। एमडीएमए की सप्लाई नाइजीरियन नेटवर्क के जरिए की जाती थी और दिल्ली-एनसीआर में इसका वितरण किया जाता था। गुरमीत को इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जो खरीद और सप्लाई संभालता था, जबकि मुकेश स्थानीय स्तर पर वितरण करता था।

मकान में चला रहे थे एस्कॉर्ट सर्विस

पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी किराए के मकान से कथित तौर पर एस्कॉर्ट सर्विस चला रहे थे, जिसका इस्तेमाल ड्रग्स तस्करी के कवर के रूप में किया जा रहा था। पकड़े जाने से बचने के लिए सिंडिकेट सीसीटीवी निगरानी और पासवर्ड आधारित एंट्री सिस्टम का इस्तेमाल करता था।

पुलिस ने आरोपियों के इस्तेमाल में लाई गई गाड़ियां और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। साथ ही इस नेटवर्क के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।