तेज भागती बाइक पर तमंचा लहराकर बनवा रहे थे रील, ट्रक से भिड़े 3 दोस्त, मौत वाला VIDEO वायरल
तीनों लड़के एक ही बाइक पर सवार थे। न हेलमेट न सुरक्षा का ध्यान। बस लापरवाही से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए रील बनवा रहे थे। इतने में एक्सीडेंट हुआ और तीनों की मौको पर मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के मऊगंज से तेज रफ्तार में बाइक चला रहे युवक समेत 3 दोस्तों की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। न हेलमेट न सुरक्षा का ध्यान। बस लापरवाही से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए रील बनवा रहे थे। इतने में एक्सीडेंट हुआ और तीनों की मौको पर मौत हो गई। पीछे से रील बना रहे दो दोस्त भी हादसे का शिकार हुआ है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों-घायलों में 3 नाबालिग शामिल
ये हादसा मऊगंज के लौर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान उपलक्ष उर्फ शुभम कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) के रूप में हुई है। ये तीनों बेला थाना लौर के रहने वाले थे। वहीं घायलों का नाम प्रशांत द्विवेदी (19) और प्रदीप द्विवेदी (17) है। ये लोग चितईपुरवा पिपरा के रहने वाले हैं। एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार में दौड़ती बाइक सीधे ट्रक में टकराती दिखाई देती है और फिर वीडियो बंद हो जाती है।
तेज भागती बाइक पर तमंचा लहराकर बनवा रहे थे रील
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में एक बाइक पर 3 लड़के दिखाई देते हैं। बाइक चला रहा लड़का गाड़ी को पूरी रफ्तार में भगाने की कोशिश करता दिखाई देता है। पीछे 2 लड़के और बैठे होते हैं। तीसरे लड़के के हाथ में तमंचा जैसी कोई चीज होती है। वो लगातार हवा में उसे लहराता है। बताया गया है कि वो असली तमंचा न होकर तमंचा नुमा लाइटर था। बाइक पर सवार तीनों लड़कों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था, इसके चलते ये हादसा और भी भयानक हो गया।
कट मारकर भगा रहा था बाइक, तभी ट्रक में जा भिड़ी
लड़का लगातार कट मार माकर बाइक को ट्रकों के बीच से ओवरटेक करता है। मानों कोई फिल्म का सीन क्रिएट कर रहा है। ये नजारा पीछे, तो कभी आगे, तो कभी साथ-साथ चल रही बाइक पर बैठा लड़का फिल्मा रहा होता है। इतनें में बाइक सामने वाले ट्रक में भिड़ जाती है और फिर वीडियो की रिकॉर्डिंग बंद हो जाती है। इसका परिणाम होता है, 3 मौत और 2 घायल। सड़क पर चारों तरफ लाशें और खून बिखरा दिखाई देता है। बताया गया है कि 3 की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य दो लड़कों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।




साइन इन