Who is winning by-election of Umreth assembly seat bypoll in Gujarat गुजरात में एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का आया नतीजा, किसने मारी बाजी, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात में एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का आया नतीजा, किसने मारी बाजी

तत्कालीन भाजपा विधायक गोविंद परमार (72) के निधन की वजह से यह उपचुनाव हुआ। परमार का निधन छह मार्च को उम्र संबंधी बीमारी के कारण हो गया था। ऐसे में भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे हर्षद परमार को मैदान में उतारा है, और यह उनका पहला बड़ा चुनाव है।

Mon, 4 May 2026 02:37 PMSourabh Jain पीटीआई, आणंद, गुजरात
share
गुजरात में एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का आया नतीजा, किसने मारी बाजी

देश में कई राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के साथ ही पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव भी हुआ था, इनके लिए भी सोमवार को मतगणना हुई। इस दौरान गुजरात में उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हर्षद भाई परमार ने बाजी मार ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार भृगुराजसिंह चौहान को 30,743 वोटों से हरा दिया। वोटों की गिनती आणंद में वल्लभ विद्यानगर के BJVM कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई।

चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना के दौरान कुल 23 राउंड तक वोटों की गिनती हुई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को जहां 85,500 वोट हासिल हुए, वहीं कांग्रेस कैंडिडेट को 54,757 वोट ही मिले। इस उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। बाकी चार उम्मीदवारों में तीन निर्दलीय और एक भारतीय नेशनल जनता दल का उम्मीदवार शामिल रहा।

वोटों के मामले में तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र भाई नटवर भाई परमार रहे, जिन्हें कुल 786 वोट मिले। उनके बाद भारतीय नेशनल जनता दल प्रत्याशी मौलिक विनुभाई शाह को कुल 773 वोट मिले। अन्य दो निर्दलीयों ने 626 और 435 वोट प्राप्त किए। NOTA को 2335 वोट मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: गुवाहाटी सेंट्रल में BJP की शुरुआती ‘विजय’; कुंकी का क्या हाल

अन्य चार प्रत्याशियों व NOTA को मिले इतने वोट

इनमें से एक निर्दलीय को 750 से ज्यादा वोट मिले हैं, वहीं दो अन्य निर्दलियों को 600 और 400 से ज्यादा वोट मिले हैं। भारतीय नेशनल जनता दल उम्मीदवार को 751 वोट मिले थे। नोटा को 2243 वोट मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थलपति विजय बनेंगे नए MGR? जानिए नायक से राजनेता बने सितारों का राजनीतिक सफर

पूर्व विधायक के निधन की वजह से खाली हुई सीट

यह उपचुनाव तत्कालीन भाजपा विधायक गोविंद परमार (72) के निधन की वजह से हुआ। परमार का निधन छह मार्च को उम्र संबंधी बीमारी के कारण हो गया था। ऐसे में भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे हर्षद परमार को मैदान में उतारा है, और यह उनका पहला बड़ा चुनाव है। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार चौहान ने 2000 से 2015 के बीच लगातार तीन बार उमरेठ तालुका पंचायत के अध्यक्ष के रूप में काम किया था। वह फिलहाल राज्य के मध्य क्षेत्र में विपक्षी कांग्रेस पार्टी के समन्वयक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bengal LIVE: ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे, BJP 190 सीटों पर आगे

उपचुनाव के लिए हुआ था 59 प्रतिशत मतदान

इस विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को हुए उपचुनाव में 306 मतदान केंद्रों पर 59.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए लगभग 700 अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है, जिनमें 14 गिनती पर्यवेक्षक, 14 सहायक और 14 सूक्ष्म पर्यवेक्षक शामिल हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में, गोविंद परमार ने BJP के लिए उमरेठ सीट बरकरार रखी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरजी कर रेप पीड़िता की मां को मिला बंगाल की जनता का साथ, पानीहाटी में बनाई बढ़त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।