guwahati central election result 2026 live vijay kumar gupta vs anurupa dekaraja vidhan sabha chunav parinam Guwahati Central Election Result 2026 : गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर भगवा दल की ‘विजय’; BJP ने कुंकी चौधरी को हराया, India News in Hindi - Hindustan
More

Guwahati Central Election Result 2026 : गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर भगवा दल की ‘विजय’; BJP ने कुंकी चौधरी को हराया

Guwahati Central Election Result 2026 : गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट के लिए भाजपा की जीत के साथ सभी 16 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट पर BJP के उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने असम जातीय परिषद (AJP) की कुंकी चौधरी को 61 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की है।

Mon, 4 May 2026 06:52 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Guwahati Central Election Result 2026 : गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर भगवा दल की ‘विजय’; BJP ने कुंकी चौधरी को हराया

Guwahati Central Seat Election Result 2026 : गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट के लिए भाजपा की जीत के साथ सभी 16 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट पर BJP के उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने असम जातीय परिषद (AJP) की कुंकी चौधरी को 61 हजार से अधिक वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। 9 अप्रैल को हुए असम विधानसभा चुनाव में गुवाहाटी सेंट्रल में 76.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। गुवाहाटी सेंट्रल सीट असम के कामरूप मेट्रो जिले में आती है। इस नई सीट को 2023 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद बनाया गया था। यह सीट गुवाहाटी शहर के वाणिज्यिक और प्रशासनिक केंद्र को कवर करती है। गुवाहाटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट उन शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों से बनी है जो पहले गुवाहाटी ईस्ट, गुवाहाटी वेस्ट और दिसपुर क्षेत्रों में बंटे हुए थे। एक नए बने शहरी निर्वाचन क्षेत्र के रूप में गुवाहाटी सेंट्रल का 2021 का कोई सीधा चुनावी परिणाम उपलब्ध नहीं है।

यहां पढ़ें पल-पल के LIVE अपडेट

4:45 PM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर 16 राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा की बड़ी जीत

विजय कुमार गुप्ता (BJP) 99920 वोट

कुंकी चौधरी (AJP) 38825 वोट

वोट का अंतर : 61095 वोट

3:40 PM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर 14 राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा की जीत तय, विजय कुमार गुप्ता 55579 वोट आगे

विजय कुमार गुप्ता (BJP) 90415 वोट

कुंकी चौधरी (AJP) 34836

3:00 PM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर 13 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड में भी भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता लगातार आगे चल रहे हैं।

विजय कुमार गुप्ता (BJP) 84775 वोट

कुंकी चौधरी (AJP) 32484

वोट का अंतर : 52291

2:00 PM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर 10वें राउंड की मतगणना के बाद भी भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता लगातार अपनी बढ़त को बरकरार रखे हुए हैं।

12:40 PM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर 6 राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा लगातार आगे।

विजय कुमार गुप्ता (BJP) 33645 वोट

कुंकी चौधरी (AJP) 15540

वोट का अंतर : 18105

11:50 AM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता 22513 वोटों के साथ अपने निकट प्रतिद्वंद्वी से 10726 वोट के मार्जिन से आगे चल रहे हैं।

11:10 AM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता मतगणना के दूसरे और तीसरे राउंड में लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

10:00 AM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता पहले राउंड की गिनती के बाद 5909 वोटों के साथ अपने निकट प्रतिद्वंद्वी से 2103 के मार्जिन से आगे चल रहे हैं।

9:00 AM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल सीट के शुरुआती रुझान अब सामने आने लगे हैं। बीजेपी उम्मीदवार ने शुरुआती बढ़त बना ली है।

8:00 AM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल सीट के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है, उसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी।

7:50 AM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट उन शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों से बनी है जो पहले गुवाहाटी ईस्ट, गुवाहाटी वेस्ट और दिसपुर क्षेत्रों में बंटे हुए थे।

7:15 AM Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल असम की राजनीति का केंद्र है। यहां के मतदाता काफी जागरूक हैं, और यहां की जीत-हार पूरे असम की राजनीति की दिशा तय करती है।