Bengal Chunav Result 2026 live: ममता बनर्जी सहित 17 दिग्गज हारे, पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड लहर से TMC का सूपड़ा साफ west bengal assembly election results 2026 live mamata banerjee vs suvendu adhikari tmc bjp vidhan sabha chunav parinam - national news
More
Hindi NewsदेशBengal Chunav Result 2026 live: ममता बनर्जी सहित 17 दिग्गज हारे, पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड लहर से TMC का सूपड़ा साफ

Bengal Chunav Result 2026 live: ममता बनर्जी सहित 17 दिग्गज हारे, पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड लहर से TMC का सूपड़ा साफ

Bengal Chunav Result 2026 live: ECI द्वारा जारी 292 सीटों के रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता की ओर बढ़ रही है। भाजपा 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस 83 सीटों पर सिमटती दिख रही है। यहां जानें ताजा अपडेट।

Bengal Chunav Result 2026 live: ममता बनर्जी सहित 17 दिग्गज हारे, पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड लहर से TMC का सूपड़ा साफ

बंगाल में बीजेपी की जीत

Nisarg Dixit| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 04 May 2026 11:48 PM
हमें फॉलो करें

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में एक बड़े राजनीतिक उलटफेर के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से 15501 मतों के अंतर से हार गई हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,801 वोट प्राप्त हुए। साल 2021 में नंदीग्राम में 1,500 वोटों से हारने के बाद यह लगातार दूसरा मौका है जब ममता बनर्जी को अपने पूर्व सहयोगी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है।

यह चुनावी नतीजा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उस प्रचंड लहर का हिस्सा है जिसने पूरे राज्य में तृणमूल के कम से कम 17 मंत्रियों और दिग्गज नेताओं को हरा दिया है। पराजित होने वाले प्रमुख चेहरों में वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य दमदम उत्तर से 16,000 वोटों से, रासबिहारी से देबाशीष कुमार 21,000 वोटों से और शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु दमदम से 25,000 से अधिक मतों से चुनाव हार गए हैं। राशन घोटाले में आरोपी ज्योतिप्रिय मल्लिक को हाबड़ा में 31,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा श्यामपुकुर से और ममता बनर्जी के करीबी अरूप बिस्वास टॉलीगंज से अपनी सीट गंवा चुके हैं।

तृणमूल को अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ है। सिंगूर से कृषि मंत्री बेचराम मन्ना 21,000 से अधिक वोटों से, सूचना एवं संस्कृति मंत्री इंद्रनील सेन चंदननगर से और वरिष्ठ नेता मानस भुइयां सबांग से चुनाव हार गए हैं। शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे परेश चंद्र अधिकारी को लगभग 30,000 मतों से हार मिली है। शहरी और उत्तरी गढ़ों में भी सूपड़ा साफ हो गया, जहां अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु बिधाननगर से 37,000 वोटों से और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब को भाजपा के शंकर घोष ने 73,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया है।

ममता बनर्जी के 'दाहिने हाथ' कहे जाने वाले शौकत मोल्ला को आईएसएफ नेता नौशाद सिद्दीकी ने 32,000 से अधिक वोटों से मात दी। दिनहाटा से उदयन गुहा, बारासात से सब्यसाची दत्ता और आसनसोल उत्तर से कानून मंत्री मलय घटक की हार ने राज्य में मतदाता रुझान के व्यापक और निर्णायक बदलाव पर मुहर लगा दी है।

2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने जिस तरह पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बचाई थी, क्या इस बार भी वैसा ही करिश्मा दोहराया जाएगा? सत्ता के इस महासंग्राम में आज का दिन बंगाल की नई राजनीतिक दिशा तय करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए चुनावी माहौल को विस्तार से समझते हैं।

क्यों खास है 2026 बंगाल चुनाव

यह चुनाव अब सिर्फ इस बात का फैसला नहीं है कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी और नबान्न कौन पहुंचेगा, बल्कि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक भविष्य का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट बन गया है। 15 साल के लंबे शासन के बाद यह मुकाबला एक जनमत संग्रह जैसा है, जो तय करेगा कि क्या ममता बनर्जी आज भी बंगाल की निर्विवाद नेता हैं। अगर वह चौथी बार जीत हासिल करती हैं, तो 2029 के आम चुनाव में वह भाजपा के खिलाफ विपक्ष का सबसे ताकतवर चेहरा बन जाएंगी। हालांकि, इस बार उनकी राह में भ्रष्टाचार के आरोप, भर्ती घोटाले और जनता की नाराजगी जैसी बड़ी बाधाएं हैं, जो भाजपा के लिए सत्ता का रास्ता खोल सकती हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election Result) में इन सीटों पर रहेगी नजर

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। हालांकि, सोमवार को इस दौरान नजरें खासतौर से भबानीपुर, नंदीग्राम, टॉलीगंज, दिनहाटा, सिंगूर, भांगड़, खड़गपुर सदर, सिलीगुड़ी, बैरकपुर, और रासबिहारी पर होंगी। इन सीटों पर मुकाबला हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भबानीपुर से मैदान हैं, जहां उनका मुकाबला 2021 में नंदीग्राम में उन्हें हराने वाले शुभेंदु अधिकारी से है।

क्या रिकॉर्ड मतदान नतीजों पर डालेगा असर?

दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में कुल मतदान 92.47 प्रतिशत दर्ज किया गया। पहले चरण में 93.13 प्रतिशत और दूसरे में 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ। यह स्वतंत्रता के बाद का अब तक का सर्वाधिक मतदान है। इसने 2011 के 84 प्रतिशत मतदान के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया, जब बनर्जी पहली बार सत्ता में आई थीं और 34 वर्षों के वाम मोर्चा शासन का अंत हुआ था।

भवानीपुर के नतीजों के लिए यहां क्लिक करें

नंदीग्राम के नतीजों के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल चुनाव के रिजल्ट के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

4 May 2026, 09:40:29 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भवानीपुर में भारी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मिठाई बांटी

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज की। जीत हासिल करने के तुरंत बाद उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

4 May 2026, 09:26:47 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भवानीपुर में जीते शुभेंदु अधिकारी, ममता बनर्जी को हराया

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15114 वोटों के भारी अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था। इस बार भवानीपुर में भी उन्होंने अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को करारी शिकस्त दी।

4 May 2026, 08:57:59 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पीछे छोड़ा

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के 16वें राउंड के बाद बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। अभी तक मिले आंकड़ों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी को 53,932 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को 53,369 वोट मिले हैं। इस समय शुभेंदु अधिकारी 563 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।

4 May 2026, 08:53:01 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: संदेशखलि की रेखा पात्रा ने हिंगलगंज सीट 5421 वोट से जीती

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल में संदेशखलि विरोध प्रदर्शन का चेहरा रहीं रेखा पात्रा ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार को 5421 वोट से हरा दिया। रेखा पात्रा को राज्य में महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई में भाजपा के चेहरे के रूप में पेश किया गया था। संदेशखलि से एक गृहिणी और तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख (अब गिरफ्तार) और उनके साथियों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित की गई पात्रा उस समय राष्ट्रीय सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने अपनी बच्ची को गोद में लेकर अपना उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ रैलियों में हिस्सा लिया था। हालांकि पात्रा 2024 के लोकसभा चुनाव में बसीरहाट से हार गई थीं, लेकिन भाजपा ने उन्हें एक और मौका दिया और उन्हें हिंगलगंज विधानसभा सीट से मैदान में उतारा। इस बार उन्होंने निराश नहीं किया और 5421 वोट के अंतर से जीत हासिल की। ​​ पात्रा को 1,00,207 वोट मिले, जबकि तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार आनंद सरकार को 94,786 वोट मिले।

4 May 2026, 08:11:52 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: काउंटिंग के बीच ममता का बड़ा आरोप- ID कार्ड होने के बावजूद अंदर नहीं जाने दिया

Bengal Chunav Result 2026 live: तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने शिकायत की है। मैंने मनोज अग्रवाल को शिकायत की, पश्चिम बंगाल के CEO, RO और DEO सभी को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मेरे पास ID कार्ड होने के बावजूद मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। यह नैतिक जीत नहीं, बल्कि अनैतिक जीत है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा की गई कार्रवाइयां पूरी तरह अवैध हैं। ममता ने कहा कि SIR से लेकर EVM मशीनों की लूट तक, यह सब जानबूझकर किया गया है। लूट हुई है, लूट हुई है, लूट हुई है।

4 May 2026, 07:37:39 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत में शेखावत की रही भूमिका

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भी अहम भूमिका रही हैं। शेखावत ने चुनाव के दौरान उत्तर बंगाल के 28 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से रणनीति बनाने और चुनाव प्रचार का कार्य किया। इनमें कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी जैसे जिले शामिल थे। प्रथम चरण में इन 28 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। शेखावत ने दो महीने तक इन क्षेत्रों में काम किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति से मिला यह ऐतिहासिक बहुमत भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक और सपने के साकार होने के समान है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बंगाल में पार्टी के प्रभारी भूपेंद्र यादव, महामंत्री सुनील बंसल के साथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को भी जीत का श्रेय दिया।

4 May 2026, 07:15:07 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: बंगाल में बीजेपी 66 सीटें जीती, 138 सीटों पर आगे

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना अभी भी जारी है। कुल 294 सीटों में से 293 सीटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस समय उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दलीय स्थिति इस प्रकार है...

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 66 सीटें जीती, 138 सीटों पर आगे, कुल 204
  • तृणमूल कांग्रेस (TMC): 30 सीटें जीती, 53 सीटों पर आगे, कुल 83
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस): 1 सीट जीती, 1 सीट पर आगे, कुल 2
  • आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी): 2 सीटें जीती, कुल 2
  • ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF): 1 सीट पर आगे, कुल 1
  • मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा): 1 सीट पर आगे, कुल 1
4 May 2026, 07:07:32 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: टीएमसी का आरोप- कई सीटों पर अभी तक नहीं जारी हुए प्रमाण पत्र

Bengal Chunav Result 2026 live: टीएमसी ने राज्य निर्वाचन आयोग पर कई सीटों पर विजयी उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र जारी करने में देरी का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने दावा किया कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना समाप्त होने और परिणाम घोषित हो जाने के बावजूद अभी तक विजयी उम्मीदवारों को आधिकारिक विजय प्रमाण पत्र नहीं सौंपे गए हैं। टीएमसी ने इन प्रभावित सीटों की सूची भी जारी की है। इन सीटों में डायमंड हार्बर, मगराहट पुरबा, मगराहट पश्चिम, कुलपी, रायदीघी, पत्थरप्रतिमा, बसंती, बर्धमान उत्तर और सेताई शामिल हैं। टीएमसी नेताओं ने कहा कि यह देरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है और विजयी उम्मीदवारों के अधिकारों का हनन है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से शीघ्र इन प्रमाण पत्रों को जारी करने की मांग की है।

4 May 2026, 06:56:30 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: क्या बंगाल को फिर मिलेगी महिला मुख्यमंत्री

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल में अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी, शमिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष जैसे दिग्गजों के अलावा रेस में महिलाएं भी हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि अग्निमित्र पॉल और रूपा गांगुली के नामों की चर्चा है। हालांकि, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

4 May 2026, 06:54:14 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों में तोड़फोड़, भाजपा क्या बोली

Bengal Chunav Result 2026 live: तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों में तोड़फोड़ किए जाने और वहां लगे फ्लेक्स बोर्ड, बैनर एवं झंडों को फाड़े जाने तथा विरूपित किए जाने की घटनाएं सामने आईं। हालांकि, भाजपा ने इन घटनाओं में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि चुनाव रुझान स्पष्ट होने के कुछ घंटों बाद दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर, कूच बिहार के तूफानगंज और उत्तर 24 परगना के पानिहाटी स्थित उसके कार्यालयों के बाहर 'उपद्रवी' जमा हो गए और वहां तोड़फोड़ की। हालांकि, वरिष्ठ भाजपा नेता और नोआपाड़ा से पार्टी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि ये घटनाएं तृणमूल की आंतरिक कलह का नतीजा थीं।

4 May 2026, 06:43:40 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा अब तक 53 पर जीती, टीएमसी को 61 पर बढ़त

Bengal Chunav Result 2026 live: चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनना तय दिख रहा है। भाजपा अब तक 53 सीटें जीत चुकी है और 151 सीटों पर आगे है। सत्ताधारी टीएमसी को बड़ा झटका लगा है, जो केवल 22 सीटें जीत पाई है और 61 पर बढ़त बनाए हुए है।

अन्य दलों की स्थिति:

कांग्रेस: 1 जीत, 1 पर आगे

एजेयूपी: 2 सीटों पर जीत (हुमायूं कबीर)

लेफ्ट व एआईएसएफ: 1-1 सीट पर आगे

4 May 2026, 06:41:19 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: ममता बनर्जी पर सेंटर में फोन लेकर जाने के आरोप

Bengal Chunav Result 2026 live: नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के मुख्य चुनाव एजेंट सूर्यनिल दास ने कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने मोबाइल फोन के साथ और बिना ID कार्ड के परिसर में घुस गईं। चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि ID कार्ड पर QR कोड होगा, जिसे काउंटिंग हॉल में जाने देने से पहले स्कैन किया जाएगा। जब उनके पास ID कार्ड था ही नहीं तो उन्हें अंदर कैसे जाने दिया गया? उन्हें फोन कैसे ले जाने दिया गया? मतगणना तब तक नहीं होगी जब तक जिम्मेदारी तय नहीं की जाती कि यह किसने किया? बंगाल पुलिस अपनी जिम्मेदारी भूल चुकी है... ममता बनर्जी नियमों का उल्लंघन कर रही हैं...।'

4 May 2026, 06:16:07 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: दोनों सीटों पर जीत गए हुमायूं कबीर

Bengal Chunav Result 2026 live: मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर ने ऐतिहासिक करिश्मा कर दिखाया है। चुनाव आयोग के अंतिम नतीजों के अनुसार, कबीर ने दो सीटों से चुनाव लड़कर दोनों पर ही बड़ी जीत दर्ज की है। रेजीनगर सीट पर उन्होंने 58,876 मतों के विशाल अंतर से प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी, जबकि नोवादा सीट पर भी 27,943 वोटों के अंतर से जीत का परचम लहराया। अपनी नई पार्टी के साथ उतरी उनकी इस दोहरी जीत ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। यह जीत न केवल भाजपा और टीएमसी के लिए बड़ा झटका है, बल्कि हुमायूं कबीर के बढ़ते राजनीतिक कद का प्रमाण भी है।

4 May 2026, 06:10:52 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: कांग्रेस ने भी जीत ली एक सीट

Bengal Chunav Result 2026 live: फरक्का विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस के मोताब शेख ने 63,050 वोट पाकर जीत का परचम लहराया। उन्होंने भाजपा के सुनील चौधरी को 8,193 मतों के अंतर से पराजित किया, जिन्हें 54,857 वोट मिले। सत्ताधारी टीएमसी के अमिरुल इस्लाम 47,256 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर पिछड़ गए। त्रिकोणीय मुकाबले वाली इस सीट पर कांग्रेस ने अपना पुराना वर्चस्व फिर से साबित कर दिया है, जबकि टीएमसी को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा है।

4 May 2026, 06:02:52 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: शुभेंदु अधिकारी एक बार फिर नंदीग्राम जीतने की तैयारी में

Bengal Chunav Result 2026 live: भारतीय जनता पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी 2021 का इतिहास दोहराने की ओर हैं। वह नंदीग्राम सीट से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सीट पर कुल 18 में से 16 दौर की मतगणना पूरी हो चुकी है और अधिकारी 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला टीएमसी प्रत्याशी पवित्र कर से है। वहीं, भवानीपुर सीट पर वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने करीब 5 हजार वोट से पिछड़ गए हैं। हालांकि, एक समय में यह अंतर करीब 17 हजार वोट हो गया था, जो घट गया है। सीट पर कुल 20 राउंड की गिनती होना है और अब तक 13 राउंड पूरे हो चुके हैं।

4 May 2026, 05:53:54 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा ने लगाई लंबी छलांग

Bengal Chunav Result 2026 live: चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से जारी 293 सीटों के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। भाजपा अब तक 7 सीटों पर जीत चुकी है और 176 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है और 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

अन्य दलों की स्थिति इस प्रकार है:

कांग्रेस: 2 सीटों पर आगे

एजेयूपी: 2 सीटों पर आगे

लेफ्ट: 1 सीट पर आगे

एआईएसएफ: 1 सीट पर आगे

4 May 2026, 05:50:04 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता शहीद हुए- तरुण चुघ

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, 'लगभग 100 से ज्यादा कार्यकर्ता ऐसे हैं जिन्होंने इस सरकार(TMC) के अत्याचार को सहा, वे शहीद हुए। कई हजारों कार्यकर्ताओं के घर जला दिए गए, उन्हें हम नमन करते हैं। जिन कार्यकर्ताओं ने तपस्या की, जो अड़े रहे, उन्हें नमन है। यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित है। जनता के आशीर्वाद से आज बंगाल में उन हजारों कार्यकर्ताओं की तपस्या का फल निकला है।' तमिलनाडु में DMK की हार पर उन्होंने कहा, 'जो सनातन को डेंगू कहते थे, बीमारी कहते थे जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है।'

4 May 2026, 05:48:27 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा उम्मीदवारों में जश्न का माहौल

Bengal Chunav Result 2026 live: माटीगारा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने भाजपा की बढ़त पर कहा, 'बंगाल की जनता ने मन में निश्चय कर लिया था कि तृणमूल कांग्रेस ने 15 सालों में जो भ्रष्टाचार और अत्याचार किया, उसके बाद उन्हें जवाब देना था... मैं माटीगारा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने ये मुश्किल काम किया... डबल इंजन की सरकार आने के कारण बंगाल का रुका हुआ काम पूर्ण होगा, मां-बहन के ऊपर जो अत्याचार हो रहा था वो भी सुरक्षित रहेंगे... यहां का सनातन हिंदू समाज भी राहत की सांस लेगा...।'

4 May 2026, 05:45:27 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा ने इन 18 सीटों पर दर्ज की जीत

Bengal Chunav Result 2026 live: कलिम्पोंग, मेल्किगंज, झारग्राम, मोंटेश्वर, दार्जिलिंग, बड़वान, नकाशीपारा, खरदाहा, जगतवल्लभपुर, मेदिनिपुर, सालतोरा, रानीबंध, जमालपुर, भातर, रानीगंज, जमुरिया और असनसोल दक्षिण में भाजपा अब तक जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, टीएमसी को सुजापुर, श्मशेरगंज, भगवानगोला, भरतपुर, देगंगा, कुलटाली और मेतियाबुरुज में जीत हासिल हुई है। फिलहाल, मतगणना जारी है और अंतिम नतीजे देर शाम तक घोषित हो सकते हैं।

4 May 2026, 05:28:32 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: अब तक भाजपा 200 सीटों पर पहुंची

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। चुनाव आयोग (ECI) के 293 सीटों के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 15 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 185 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, TMC ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दलों की बात करें तो कांग्रेस और एजेयूपी 2-2 सीटों पर आगे हैं, जबकि लेफ्ट और एआईएसएफ 1-1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

4 May 2026, 05:21:04 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: बंगाल में भाजपा की बढ़त पर भावुक हुए विजयवर्गीय

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को भावुक हो गए और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्हें अपने आंसू पोंछते देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे की तृणमूल कांग्रेस सरकार के राज में भाजपा कार्यकर्ताओं को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया और खुद उन पर गंभीर प्रकृति के झूठे मामले लाद दिए गए। विजयवर्गीय, भाजपा के केंद्रीय संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें रुमाल से अपने आंसू पोंछते देखा गया। विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में काम करने के दौरान उन्होंने बहुत अपमान सहा है।

4 May 2026, 05:09:41 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: हुमायूं कबीर अपनी दोनों सीटें जीतने के करीब, भाजपा पिछड़ी

Bengal Chunav Result 2026 live: आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद की दो सीटों पर ऐतिहासिक जीत की ओर हैं। ECI के आंकड़ों के अनुसार, रेजीनगर सीट पर कबीर 99,181 वोट लेकर भाजपा के बापन घोष से 42,323 मतों के विशाल अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं, नोवादा सीट पर भी उन्होंने 69,943 वोट हासिल कर भाजपा के राणा मंडल पर 18,509 मतों की निर्णायक बढ़त बना ली है। दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को पछाड़कर हुमायूं कबीर ने अपनी राजनीतिक ताकत का लोहा मनवाया है।

4 May 2026, 04:56:25 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: टीएमसी महज 88 पर आगे, कई मंत्री भी पिछड़े

Bengal Chunav Result 2026 live: चुनाव आयोग (ECI) के नए आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर तेज हो गई है। भाजपा अब तक 9 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 189 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर रही है। दूसरी ओर, टीएमसी केवल 1 सीट जीत पाई है और 88 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य दलों में कांग्रेस और एजेयूपी 2-2 सीटों पर, जबकि लेफ्ट और एआईएसएफ 1-1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। कुल 293 सीटों के ये रुझान बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सरकार बनने का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। टीएमसी के कई बड़े मंत्रियों के पिछड़ने से सत्ताधारी खेमे में हड़कंप मचा है।

4 May 2026, 04:39:02 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भवानीपुर मतगणना केंद्र पहुंची ममता, शुभेंदु पहले से थे मौजूद

Bengal Chunav Result 2026 live: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार दोपहर अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना केंद्र से टीएमसी के एजेंट को बाहर निकाले जाने के आरोपों के बाद वहां पहुंचीं। बनर्जी उस समय लॉर्ड सिन्हा रोड पर स्थित मतगणना केंद्र सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचीं, जब नेता प्रतिपक्ष व भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उनकी बढ़त कुछ कम हो गई थी। अधिकारी पहले से ही मतगणना केंद्र पर मौजूद थे। TMC नेताओं का दावा है कि उनके एक काउंटिंग एजेंट को केंद्र से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद बनर्जी खुद वहां पहुंचीं। भवानीपुर में इन दोनों दिग्गज नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

4 May 2026, 04:11:42 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल की सीटों की ताजा स्थिति, भाजपा सबसे आगे

Bengal Chunav Result 2026 live: चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जारी 293 सीटों के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। भाजपा ने अब तक 4 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 194 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सत्ताधारी टीएमसी महज 1 सीट जीत सकी है और 88 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य दलों में कांग्रेस 2, एजेयूपी 2, जबकि लेफ्ट और एआईएसएफ 1-1 सीट पर आगे हैं। ये रुझान राज्य में बड़े सत्ता परिवर्तन का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। चुनाव परिणाम अब अंतिम चरण की ओर हैं, जहां भाजपा का पलड़ा पूरी तरह भारी नजर आ रहा है।

4 May 2026, 03:54:59 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: आज इस्तीफा देंगी ममता बनर्जी

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोपहर 4 बजकर 30 मिनट पर राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। खबर है कि वह सोमवार को इस्तीफा देंगी। खास बात है कि इसके साथ ही राज्य से ममता बनर्जी का 15 साल का राज खत्म हो जाएगा। अंतिम नतीजों का ऐलान बाकी है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

4 May 2026, 03:52:03 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: बहुत बड़ी जीत की ओर हुमायूं कबीर

Bengal Chunav Result 2026 live: मुर्शिदाबाद की राजनीति में हुमायूं कबीर और उनकी नवगठित पार्टी एजेयूपी (AJUP) एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है। ECI के आंकड़ों के अनुसार, हुमायूं कबीर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों पर ही उन्होंने बड़ी बढ़त बना ली है। रेजीनगर सीट पर वे 77,236 वोट लेकर भाजपा के बापन घोष से 37,624 मतों के भारी अंतर से आगे हैं। वहीं, नोवादा सीट पर भी कबीर 56,292 वोट पाकर भाजपा के राणा मंडल पर 20,097 वोटों की निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।

4 May 2026, 03:48:14 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: कलिम्पोंग सीट पर भाजपा का कब्जा

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल की कालिम्पोंग विधानसभा सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी भरत कुमार क्षेत्री ने 84,290 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया है। उन्होंने भारतीय गोर्खा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) के दिग्गज नेता और मौजूदा विधायक रुदेन सादा लेप्चा को 21,464 मतों के अंतर से पराजित किया। रुदेन सादा लेप्चा को कुल 62,826 वोट मिले। इस परिणाम के साथ भाजपा ने पहाड़ी क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भरनोन ब्रिट्टो लेप्चा 14,231 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

4 May 2026, 03:46:37 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: आसनसोल दक्षिण से भाजपा की जीत

Bengal Chunav Result 2026 live: आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने टीएमसी के तापस बनर्जी को 40,839 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी है। अग्निमित्रा पॉल को कुल 1,19,582 वोट मिले, जबकि तापस बनर्जी 78,743 वोटों पर सिमट गए। माकपा की शिल्पी चक्रवर्ती 10,390 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस बड़ी जीत के साथ भाजपा ने इस औद्योगिक क्षेत्र में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है।

4 May 2026, 03:40:38 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भतार में भाजपा उम्मीदवार विजयी

Bengal Chunav Result 2026 live: चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, भतार विधानसभा सीट पर भाजपा के कारफा सौमेन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी टीएमसी के कोनोर शांतनु को 6,528 मतों के अंतर से पराजित किया। कारफा सौमेन को कुल 98,820 वोट मिले, जबकि शांतनु 92,292 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। माकपा की हसीना खातून मात्र 12,839 वोट ही हासिल कर सकीं

4 May 2026, 03:36:38 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: ममता बनर्जी सरकार के कई मंत्री पिछड़े

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल चुनाव के ताजा आंकड़ों ने ममता सरकार के मंत्रिमंडल में खलबली मचा दी है। ECI के अनुसार, टीएमसी के कई दिग्गज मंत्री अपनी सीटों पर पिछड़ रहे हैं। ब्रत्य बसु दम दम में 14,022 वोटों से पीछे हैं, जबकि बिधाननगर से सुजीत बोस और सिंगूर से बेचाराम मन्ना को भाजपा उम्मीदवारों से भारी अंतर से कड़ी चुनौती मिल रही है। टॉलीगंज में अरूप विश्वास और दमदम उत्तर में चंद्रिमा भट्टाचार्य भी भाजपा की बढ़त के सामने संघर्ष कर रहे हैं। यही हाल शशि पांजा, अतिन घोष, मानस रंजन भूनिया और इंद्रनील सेन का है, जो अपनी-अपनी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों से पिछड़ गए हैं।

4 May 2026, 03:18:33 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: कौन होगा बंगाल में भाजपा की सीएम चेहरा?

Bengal Chunav Result 2026 live: (West Bengal Next CM) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बड़ी जीत दर्ज करने के संकेत हैं। पार्टी अब तक 190 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के लिए 148 के आंकड़े से काफी ज्यादा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगर पार्टी को सत्ता मिलती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार और शमिक भट्टाचार्य संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी या नेताओं ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

4 May 2026, 03:17:56 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भगवानगोला सीट से टीएमसी विजयी

Bengal Chunav Result 2026 live: भगवानगोला विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी उम्मीदवार रेयात हुसैन सरकार ने 1,05,997 वोट हासिल कर 56,407 मतों के भारी अंतर से जीत का परचम लहराया है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में माकपा के महामुदल हसन 49,590 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कांग्रेस की अंजू बेगम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, वे मात्र 29,440 वोट पाकर तीसरे स्थान पर पिछड़ गईं।

4 May 2026, 03:15:58 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा ने जीती मोंटेश्वर सीट

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने नतीजों का ऐलान शुरू कर दिया है। अब तक भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार सैकत पंजा ने मोंटेश्वर से जीत दर्ज की है। उन्होंने 14 हजार से ज्यादा वोटों से टीएमसी नेता चौधरी सिद्दीकुल्ला को हराया है। पंजा को कुल 96 हजार 559 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर लेफ्ट नेता अनुपम घोष रहे।

4 May 2026, 03:09:21 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: ओवैसी की पार्टी के क्या हाल

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में AIMIM यानी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन अब तक कोई कमाल नहीं कर सके हैं। पार्टी किसी भी सीट पर अच्छा प्रदर्शन अब तक नहीं कर सकी है। खास बात है कि लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली पार्टी पहले एजेयूपी के हुमायूं कबीर के साथ चुनाव लड़ने वाली थी, लेकिन बाद में गठबंधन तोड़ दिया था।

4 May 2026, 02:56:28 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: आसनसोल दक्षिण से जीत के करीब भाजपा

Bengal Chunav Result 2026 live: आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ऐतिहासिक जीत के बेहद करीब हैं। चुनाव आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार, 15 में से 14 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें अग्निमित्रा पॉल 1,16,691 वोट पाकर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने टीएमसी के तापस बनर्जी (77,154 वोट) पर 39,537 मतों का भारी अंतर बना लिया है।

4 May 2026, 02:53:06 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा उम्मीदवार ने टीएमसी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Bengal Chunav Result 2026 live: माथाभांगा से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, 'ये सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। यह पूरे देश को आंतरिक सुरक्षा खतरे से बचाने का चुनाव है। बंगाल से घुसपैठ हो रही थी और बंगाल की वजह से पूरे देश की जनसांख्यिकी परिवर्तित हो रही थी।' फिलहाल, भाजपा 190 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में बहुमत हासिल करने के लिए 148 सीटें जरूरी हैं।

4 May 2026, 02:38:18 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में मतगणना में देरी का आरोप लगाया

Bengal Chunav Result 2026 live: राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना में देरी का आरोप लगाया। घोष ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि करीब 100 सीट के रुझान अब तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं। घोष ने पोस्ट में सवाल किया, 'ईसीआई द्वारा 100 सीट के रुझान अब भी अपलोड नहीं किए गए हैं। मतगणना में यह देरी क्यों हो रही है? मतगणना इतनी धीमी क्यों है? अब तक केवल एक या दो दौर की ही गिनती क्यों हुई है?' उन्होंने कहा, 'तृणमूल कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं और हर वोट की गिनती होने तक नहीं हटेंगे। जय बांग्ला।'

4 May 2026, 02:36:37 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा बोली- खेला शेष

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों की घोषणा जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक्स पर लिखा है, 'खेला शेष'। खास बात है कि मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग के 292 सीटों के ताजा आंकड़ों को अनुसार, भाजपा 193 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, टीएमसी को 94 सीटों पर बढ़त है।

4 May 2026, 02:33:25 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण से सीट से आगे

Bengal Chunav Result 2026 live: सोनारपुर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की उम्मीदवार व पूर्व राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार से आगे हैं। अभिनय से राजनीति में आईं गांगुली पांच दौर की मतगणना के बाद तृणमूल कांग्रेस की अरुंधति मोइत्रा (लवली) से 12,633 मतों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस, दक्षिण 24 परगना जिले की सोनारपुर सीट 2011 से लगातार जीतती रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।