गुजरात में बॉयफ्रेंड ने गर्भवती प्रेमिका का किया मर्डर, ऐसे ठिकाने लगाई लाश; हत्या की क्या वजह?
गुजरात के कच्छ जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में दोस्त की मदद से शव को गांव के बाहरी इलाके में स्थित कुएं में फेंक दिया।

गुजरात के कच्छ जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में दोस्त की मदद से शव को गांव के बाहरी इलाके में स्थित कुएं में फेंक दिया। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि युवक ने लड़की की हत्या गर्भवती होने के चलते की है। जांच जारी है।
लड़की ने बनाया था शादी का दबाव
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेश का युवती के साथ करीब एक साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिससे युवती गर्भवती हो गई। जांच में सामने आया कि उस समय युवती नाबालिग थी। बालिग होने के बाद उसने राजेश पर शादी का दबाव बनाया और मना करने पर पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी।
दोस्त के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक- शादी के विवाद को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। कुछ दिन पहले राजेश ने अपने दोस्त राहुल से इस बारे में चर्चा की। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची।
शादी का झांसा देकर किया मर्डर
घटना वाले दिन राजेश ने सोशल मीडिया के जरिए युवती को संपर्क किया और रात में मिलने के लिए बुलाया। उसने कथित तौर पर भरोसा दिलाया कि दोनों भागकर शादी कर लेंगे। तय स्थान पर पहुंचने के बाद राजेश ने युवती को काबू में कर गला दबा दिया, जबकि राहुल ने उसकी मदद की।
दोस्त की मदद से लाश को लगाया ठिकाने
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए युवती की कमर में दुपट्टा बांधकर उससे एक भारी पत्थर जोड़ दिया और पानी से भरे कुएं में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।
शिकायत, जांच और जुर्म का कबूलनामा
जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान राजेश पर संदेह गहराया। कड़ी पूछताछ में उसने कथित रूप से अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद कुएं से शव बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन