जो उस बालक का हाल हुआ, प्रत्येक हिन्दू के साथ होगा...; तरुण हत्याकांड पर बाबा बागेश्वर
होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण नामक युवक की हत्या पर बाबा बागेश्वर ने कहा- यदि ऐसे ही बना रहा, तो इस देश का एक भी हिन्दू सुरक्षित नहीं बचेगा। जो उस बालक का हाल हुआ, प्रत्येक हिंदू के साथ होगा।

होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण नामक युवक की हत्या पर बाबा बागेश्वर ने कहा- "यदि ऐसे ही बना रहा, तो इस देश का एक भी हिन्दू सुरक्षित नहीं बचेगा। जो उस बालक का हाल हुआ, प्रत्येक हिंदू के साथ होगा।" न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बाबा बागेश्वर ने हिंदुओं से एकजुट होने की बात कही है।
प्रत्येक हिंदू के साथ होगा...
बाबा बागेश्वर ने कहा- तरुण के बारे में पढ़कर-सुनकर यही लगा कि उनकी भीड़ आती है और मारकर चली जाती है। हिंदू सहता रहता है और मरता रहता है। ये हिंदू जो अनेकता में बटा हुआ है। ये हिंदू जो जातियों में बटा हुआ है, ये सब उसका ही दुष्परिणाम है। यदि ऐसे ही बना रहा, तो इस देश का एक भी हिन्दू सुरक्षित नहीं बचेगा। जो उस बालक का हाल हुआ, प्रत्येक हिंदू के साथ होगा।
बाबा बागेश्वर ने की अपील
इसके बाद बागेश्वर ने अपील करते हुए कहा- हम यही कहेंगे कि भगवान और समस्त हिंदुओं से प्रार्थना है कि अब समय आ गया है एकता का। अब समय आ गया है जातियों से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के प्रति सनातन के प्रति समर्पित होने का। इस घटना से सभी हिंदुओं को शिक्षा लेने की जरूरत है कि यदि हम बटे रहेंगे, तो मरते रहेंगे, कटते रहेंगे। यदि एक रहेंगे, तो न कोई छू पाएगा, न मार पाएगा।
अब तक कितने गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने यहां उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में अब तक कुल 14 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं तथा दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालिया कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन महिलाएं भी हैं जिनकी पहचान सायरा उर्फ काली (40), शरीफान (50) और सलमा (36) के रूप में हुई है, और ये सभी उत्तम नगर की निवासी हैं।




साइन इन