कंफर्म: 6 मार्च को लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Fusion, 2 मार्च को सामने आएंगी Razr Fold की डिटेल
Motorola Edge 70 Fusion अब बस कुछ दिनों में भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपने ने कंफर्म कर दिया है कि फोन 6 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया कि 2 मार्च क सामने आएगी Motorola Razr Fold की हर डिटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Motorola Edge 70 Fusion अब बस कुछ दिनों में भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपने ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि मोटोरोला एज 70 फ्यूजन भारत में मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर पहले से ही लाइव है, जहां कंपनी इसके कई खास फीचर्स को कंफर्म कर चुकी है। फोन की कलर ऑप्शन, डिजाइन, कैमरा कॉन्फिगरेशन, बैटरी कैपेसिटी और डिस्प्ले की डिटेल लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी बताया कि 2 मार्च को Motorola Razr Fold की सारी डिटेल्स बताई जाएंगी। कंपनी ने फोल्डेबल फोन का एक वीडियो टीजर भी जारी किया है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई इन दोनों फोन्स की डिटेल पर..
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
6 मार्च को लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Fusion
एक्स पर एक पोस्ट में, कंपनी ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग Motorola Edge 70 Fusion भारत में 6 मार्च को लॉन्च होगा। लॉन्च की तारीख कंपनी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर भी दिखाई दे रही है। फोन की देश में फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Motorola Edge 70 Fusion की खासियत
यह पहले ही कंफर्म हो चुका है कि मोटोरोला एज 70 फ्यूजन भारत में तीन पैनटोन-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन में मिलेगा, जिन्हें सिल्हूट, ब्लू सर्फ और कंट्री एयर कहा जा रहा है। तीनों ऑप्शन में बैक पैनल पर 'लेदर-इंस्पायर्ड' टेक्सचर होगा।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के लिए बनी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के मुताबिक, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगा। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला फोन है जिसके पीछे 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-710 प्राइमरी कैमरा होगा। मोटोरोला एज 70 फ्यूजन में 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड मैक्रो कैमरा भी होगा। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी होगा, जो होल पंच डिस्प्ले कटआउट के अंदर होगा। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट 4K रिजॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा।
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, मोटोरोला एज 70 फ्यूजन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट पर चलेगा। इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में क्वाड कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले होगा, जिसमें 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, SGS आई प्रोटेक्शन, 96.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और HDR10+ कंटेंट के लिए सपोर्ट होगा।

2 मार्च क सामने आएगी Motorola Razr Fold की हर डिटेल
मोटोरोला का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर फोल्ड पिछले महीने CES 2026 में दिखाया गया था। इसके प्रीव्यू के बाद से, फैन्स इसके ऑफिशियल लॉन्च डेट, कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स का इंतजार कर रहे थे। अब, ब्रांड ने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए घोषणा की है कि मोटोरोला रेजर फोल्ड के बारे में और डिटेल्स अगले हफ्ते बताई जाएंगी। मोटोरोला रेजर फोल्ड में 8.1-इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 6.6-इंच की कवर स्क्रीन है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYTIA प्राइमरी सेंसर है।
एक एक्स पोस्ट में, मोटोरोला ने कंफर्म किया कि Razr Fold की "हर डिटेल" 2 मार्च को MWC 2026 के दौरान सामने आएगी। यह हैंडसेट इस साल के सबसे शानदार फोल्डेबल में से एक हो सकता है, जिसका मुकाबला गैलेक्सी जेड फोल्ड 7, अपकमिंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 और गूगल पिक्सेल 10 प्रो फोल्ड से होगा। इसके Honor Magic V6 फोल्डेबल को टक्कर देने की भी उम्मीद है, जिसे MWC 2026 शुरू होने से एक दिन पहले 1 मार्च को लॉन्च किया जाना है। ऑनर के आने वाले फोल्डेबल फोन को हाल ही में कई लीक्स में देखा गया था, जिससे हमें फोन के डिजाइन और इसके रियर कैमरा सेटअप की जानकारी मिली।
मोटोरोला रेजर फोल्ड अभी कंपनी की US वेबसाइट पर लिस्टेड है, जिससे इसके डिजाइन और मेन स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। जो यूजर्स इसे खरीदना चाहते हैं, वे इसके लॉन्च और प्री-ऑर्डर डिटेल्स के बारे में अपडेट रहने के लिए “रजिस्टर नाउ” बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

Motorola Razr Fold में क्या खास
मोटोरोला रेजर फोल्ड को पिछले महीने CES के दौरान पहली बार दिखाया गया था। इसे पैनटोन ब्लैकेन्ड ब्लू और पैनटोन लिली व्हाइट कलर ऑप्शन में 2K रिजॉल्यूशन वाले 8.1 इंच के LTPO इनर डिस्प्ले के साथ रिलीज किया जाएगा। इसमें 6.6 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYTIA मेन सेंसर है। कैमरा सेटअप में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी है। मोटोरोला रेजर फोल्ड में कवर स्क्रीन पर 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20-मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह कई AI-बेस्ड फीचर्स के साथ आता है और मोटो पेन अल्ट्रा के जरिए इनपुट सपोर्ट करता है।
Motorola Razr Fold का वीडियो टीजर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

8 GB RAM








