realme narzo power 5g india slimmest 10001mah battery phone india launch set for 5 march इस दिन आ रहा 10,001mAh बैटरी वाला सबसे पतला 5G फोन, पूरे 38 दिन चलेगी बैटरी; यह है खास
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सइस दिन आ रहा 10,001mAh बैटरी वाला सबसे पतला 5G फोन, पूरे 38 दिन चलेगी बैटरी; यह है खास

इस दिन आ रहा 10,001mAh बैटरी वाला सबसे पतला 5G फोन, पूरे 38 दिन चलेगी बैटरी; यह है खास

Realme Power Narzo 5G: रियलमी अब 10,001mAh बैटरी वाला Realme Power Narzo 5G स्मार्टफोन 5 मार्च को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे रियलमी के ऑफिशियल स्टोर के साथ Amazon पर बेचा जाएगा। फोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। चलिए बताते हैं अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है...

Arpit SoniThu, 26 Feb 2026 01:55 PM
1/6

38 दिन चलेगी 10,001mAh बैटरी

फोन सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की बड़ी बैटरी है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन दूसरे गैजेट्स को चार्ज करने का भी काम कर सकता है, यानी यह फोन पावरबैंक का भी काम करेगा। फोन में 38 दिनों का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन 36 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा।

2/6

स्मूद और बड़ा डिस्प्ले

Realme Narzo Power 5G को एक फीचर-रिच मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले है। पैनल के बारे में दावा किया गया है कि यह 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है, जिससे बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी और HDR परफॉर्मेंस का पता चलता है।

3/6

तेजतर्रार प्रोसेसर

फोन में डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट है, जिसे हाइपर विजन+ AI चिप के साथ जोड़ा गया है, जिसे शायद इमेज प्रोसेसिंग, गेमिंग परफॉर्मेंस और सिस्टम एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

4/6

फोन में दमदार कैमरा भी

फोटोग्राफी के लिए, फोन में OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

5/6

कीमत और कलर्स की डिटेल

माइक्रोसाइट से यह भी कंफर्म हो गया है कि फोन टाइटन ब्लू और टाइटन सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगा। कहा जा रहा है कि अपकमिंग Realme Narzo Power 5G, Realme P4 Power 5G का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो भारत में Flipkart पर बेचा जाता है। इस पोजिशनिंग के आधार पर, नारजो पावर लगभग 26,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है, हालांकि सटीक कीमत जानने के लिए हमें इसके लॉन्च होने का इंतजार कना होगा।

6/6

लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन तीन साल के एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ आएगा।