Samsung लाया दमदार साउंड वाले नए ईयरबड्स, सिर हिलाकर उठा सकेंगे कॉल; कीमत भी कमाल samsung galaxy buds 4 pro and galaxy buds 4 launched in india with head gesture support, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung लाया दमदार साउंड वाले नए ईयरबड्स, सिर हिलाकर उठा सकेंगे कॉल; कीमत भी कमाल

सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट में नई Samsung Galaxy S26 Series के साथ नई Samsung Galaxy Buds 4 series को भी लॉन्च किया है। इस सीरीज में Galaxy Buds 4 Pro और स्टैंडर्ड Galaxy Buds 4 मॉडल शामिल हैं। ये हेड जेस्चर को सपोर्ट करते हैं। देखें कीमत और खासियत

Thu, 26 Feb 2026 01:38 AMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

Samsung लाया दमदार साउंड वाले नए ईयरबड्स, सिर हिलाकर उठा सकेंगे कॉल; कीमत भी कमाल

Samsung Galaxy Buds 4 Pro, Galaxy Buds 4 Launched in India: सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट में नई Samsung Galaxy S26 Series के साथ नई Samsung Galaxy Buds 4 series को भी लॉन्च किया है। इस सीरीज में Galaxy Buds 4 Pro और स्टैंडर्ड Galaxy Buds 4 मॉडल शामिल हैं। ये हेड जेस्चर को सपोर्ट करते हैं, जिसकी बदौलत यूजर केवल हां में सिर हिलाकर कॉल उठा कर सकते हैं और ना में सिर हिलाकर कॉल कट कर सकते हैं। यानी हाथ लगाए बिना सिर्फ सिर हिलाकर ही कॉल ले सकते हो या काट सकते है और इसी तरह Bixby से बात करते समय भी हां/ना में जवाब दे सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

प्रो मॉडल तीन कलरवे में मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट दो कलरवे में मिलेगा। इसमें रीडिजाइन किए गए ईयरबड्स और एक नया चार्जिंग केस है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

इतनी है Galaxy Buds 4 Pro और Galaxy Buds 4 की कीमत

भारत में Samsung Galaxy Buds 4 की कीमत 16,999 रुपये है। दूसरी ओर, Samsung Galaxy Buds 4 Pro की कीमत 22,999 रुपये है। नए TWS देश में Amazon और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। गैलेक्सी बड्स 4 प्रो ब्लैक, पिंक गोल्ड और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं, जबकि स्टैंडर्ड गैलेक्सी बड्स 4 ब्लैक और व्हाइट कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

वहीं, यूएस में सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 प्रो की कीमत 249 डॉलर (लगभग 23,000 रुपये) है। वहीं, गैलेक्सी बड्स 4 की कीमत 179 डॉलर (लगभग 16,000 रुपये) है।

samsung galaxy buds 4 pro and galaxy buds 4samsung galaxy buds 4 pro and galaxy buds 4
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइवेसी डिस्प्ले, तगड़े AI फीचर के साथ आए Samsung Galaxy S26 सीरीज फोन, डिटेल
ये भी पढ़ें:₹399 शुरुआती कीमत में आए 365 दिन तक चलने वाले प्लान, मिलेगा Unlimited 4G+5G डेटा
samsung galaxy buds 4 pro and galaxy buds 4

Samsung Galaxy Buds 4 Pro, Galaxy Buds 4 की खासियत

सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 प्रो और गैलेक्सी बड्स 4 हेड जेस्चर को सपोर्ट करते हैं, जिसकी बदौलत यूजर केवल हां में सिर हिलाकर कॉल उठा कर सकते हैं और ना में सिर हिलाकर कॉल कट कर सकते हैं। यानी हाथ लगाए बिना सिर्फ सिर हिलाकर ही कॉल ले सकते हो या काट सकते है और इसी तरह Bixby से बात करते समय भी हां/ना में जवाब दे सकते हैं। कंपनी का दावा है कि TWS बेहतर टू-वे स्पीकर प्रदान करता है। गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज छह-माइक्रोफोन सेटअप से लैस है। दोनों एडाप्टिव एएनसी और EQ को सपोर्ट करते हैं। सैमसंग के प्रो मॉडल में सायरन डिटेक्शन, 360-ऑडियो सपोर्ट और बातचीत का पता लगाने की सुविधा भी है। हालांकि, स्टैंडर्ड वेरिएंट बातचीत और सायरन डिटेक्शन नहीं है। दोनों AAC, SBC, SSC (सैमसंग सीमलेस कोडेक), SSC-UHQ और LC3 को सपोर्ट करते हैं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार Pink कलर में आ रहा नथिंग का ट्रांसपेरेंट फोन, कंपनी ने दिखाई पहली झलक

फुल चार्ज में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ

कंपनी का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 प्रो ANC ऑफ होने पर सात घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक देगा और चार्जिंग केस (ANC ऑफ) के साथ 30 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक देगा। बड्स में 61mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। ईयरबड्स का साइज 30.9x18.1x19.6 एमएम है, जबकि हर बड का वजन लगभग 5.1 ग्राम है। यह IP57 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

दूसरी तरफ, Galaxy Buds 4 के बारे में दावा किया गया है कि यह ANC ऑफ होने पर छह घंटे तक की बैटरी लाइफ और चार्जिंग केस (ANC ऑफ) के साथ 30 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक देता है। इसके बड्स में 45mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 515mAh की बैटरी है। यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। ईयरबड्स का साइज 30.5x18.3x19.3 एमएम है, और वजन लगभग 4.6 ग्राम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।