प्राइवेसी डिस्प्ले और तगड़े AI फीचर के साथ आए Samsung Galaxy S26 सीरीज फोन, 256GB की कीमत में लें 512GB मॉडल samsung galaxy s26 series launched in india get 512gb for the price of 256gb check all details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

प्राइवेसी डिस्प्ले और तगड़े AI फीचर के साथ आए Samsung Galaxy S26 सीरीज फोन, 256GB की कीमत में लें 512GB मॉडल

Samsung Galaxy S26 Series launched in india: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपनी नई गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च कर दी है। सीरीज में तीन स्मार्टफोन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra मॉडल शामिल हैं। देखें भारत में कितनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत…

Thu, 26 Feb 2026 01:39 AMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
प्राइवेसी डिस्प्ले और तगड़े AI फीचर के साथ आए Samsung Galaxy S26 सीरीज फोन, 256GB की कीमत में लें 512GB मॉडल

Samsung Galaxy S26 Series launched in india: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपनी नई गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च कर दी है। सीरीज में तीन स्मार्टफोन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra मॉडल शामिल हैं। नए फ्लैगशिप फोन S26 और S26+ कंपनी के लेटेस्ट इन-हाउस 2nm एक्सीनॉस 2600 चिप से लैस हैं और कंपनी के लेटेस्ट One UI 8.5 इंटरफेस के साथ Android 16 पर चलते हैं। सभी मॉडल में इस बार ज्यादा दमदार AI फीचर्स मिलेंगे। स्टैंडर्ड S26 और S26+ में एक जैसा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन सेंसर है। स्टैंडर्ड गैलेक्सी S26 में 6.3-इंच का डिस्प्ले है, जबकि गैलेक्सी S26+ में 6.7-इंच का डिस्प्ले है।

सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy S26 Ultra है। दावा है कि यह अब तक का सबसे स्लिम अल्ट्रा मॉडल है जिसकी मोटाई सिर्फ 7.9 एमएम है। इसका डिस्प्ले भी खास है, जो यूनिक प्राइवेसी फीचर के साथ आता है। दावा है कि इस फीचर की बदौलत पब्लिक प्लेस में आसपास के लोग आपके फोन में तांक-झांक नहीं कर पाएंगे। इसमें 6.9-इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प् दिया है। फोन पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है और इसमें पहले से ताकतवर 200-मेगापिक्सेल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। सैमसंग ने इसे प्रोडक्टिविटी के साथ-साथ प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है।

Samsung Galaxy S26 Series launched in india

इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S26 की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 87,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रपुये है।

सैमसंग गैलेक्सी S26+ की कीमत बेस 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 1,19,999 रुपये है और 12GB+512GB वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपये है। ये दोनों मॉडल ब्लू, ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर में उपलब्ध हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत बेस 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपये है। इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,59,999 है और टॉप-एंड 16GB+1TB मॉडल 1,89,999 रुपये का है। इसे ब्लैक, ब्लू, पर्पल, व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

तीनों फोन भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। अच्छी बात यह है कि कंपनी फिलहाल ग्राहकों को 256GB की कीमत में 512GB मॉडल खरीदने का मौका दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पावरबैंक से 17 घंटे चलेगा यह पंखा, कमरे को फटाफट करेगा कूल, आवाज से कंट्रोल होगी
ये भी पढ़ें:इस दिन आ रहा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, 37 दिन चलेगी बैटरी; डिटेल
Samsung Galaxy S26 Series launched in india

Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ की खासियत

डुअल सिम वाले सैमसंग गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26+ एंड्रॉयड 16 पर चलते हैं, जिसके ऊपर सैमसंग का One UI 8.5 है। वैनिला मॉडल में 6.3-इंच का फुल एचडी प्लस (1,080x2,340 पिक्सेल) डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। यह डिस्प्ले गैलेक्सी S25 के 6.2-इंच पैनल से थोड़ा बड़ा है। गैलेक्सी S26+ में 6.7-इंच (1,440x3,120 पिक्सेल) डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। दोनों डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 से प्रोटेक्टेड हैं।

गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26+ दोनों में सैमसंग का इन-हाउस 2nm एक्सीनॉल 2600 चिपसेट है, जिसमें 3.9 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाला प्राइम कोर है। दोनों 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध हैं, जिसमें स्टैंडर्ड तौर पर 12GB रैम है। सैमसंग का यह भी कहना है कि वेपर चैंबर को चिप के किनारों पर फिर से लगाया गया है, और इससे गर्मी निकलने में 29 प्रतिशत तक इम्प्रूवमेंट होता है।

फोन में दमदार कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो, Galaxy S26 और Galaxy S26+ में एक जैसा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस और OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर, f/2.4 अपर्चर लेंस वाला 10-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा, OIS सपोर्ट और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ और f/2.2 अपर्चर लेंस और 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। फ्रंट में, f/2.2 अपर्चर लेंस और 26 एमएम फोकल लेंथ वाला 12-मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल सेल्फी सेंसर है। रियर कैमरा यूनिट 24/30 फ्रेम प्रति सेकंड (fps) पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 30/60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26+ में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, ग्लोनास, गैलीलियो, GPS, QZSS और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। फोन में जायरोस्कोप, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। दोनों फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी

सैमसंग ने गैलेक्सी S26 में 4,300mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी है, जो पिछले साल के गैलेक्सी S25 मॉडल में मौजूद 4,000mAh की बैटरी से ज्यादा है। बैटरी यूनिट 25W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का साइज 149.6x71.7x7.2 एमएम और वजन 167 ग्राम है। गैलेक्सी S26+ में गैलेक्सी S25+ की 4,900mAh की लिथियम-आयन बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 158.4x75.8x7.3 एमएम और वजन 190 ग्राम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार Pink कलर में आ रहा नथिंग का ट्रांसपेरेंट फोन, कंपनी ने दिखाई पहली झलक
Samsung Galaxy S26 Series launched in india

Samsung Galaxy S26 Ultra की खासियत

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 6.9 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3120×1,440 पिक्सेल है और इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। पैनल बेहतर कलर एक्यूरेसी के लिए 10-बिट कलर आउटपुट सपोर्ट करता है और इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी है जो स्क्रीन को 30-डिग्री व्यूइंग एंगल से आगे देखने से रोकता है, जिससे भीडभाड़ वाली जगहों में कोई भी आपके फोन में तांक झांक नहीं कर पाएगा। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन, गैलेक्सी के लिए कस्टमाइज किए गए स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट पर चलता है और इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है।

नए AI फीचर्स की भरमार

सैमसंग ने गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में कई गैलेक्सी AI फीचर्स जोड़े हैं। नाउ असिस्ट ऑन-स्क्रीन एक्टिविटी के आधार पर एक्शन का सुझाव देता है, जबकि कॉल स्क्रीन अनजान कॉल का जवाब देता है और लाइव ट्रांसक्रिप्ट देता है। फोटो असिस्ट AI-बेस्ड इमेज एडिटिंग को सपोर्ट करता है, और क्रिएटिव स्टूडियो कंटेंट क्रिएशन टूल्स को इनेबल करता है। बिक्सबी डिवाइस एजेंट वॉयस-बेस्ड सेटिंग एडजस्टमेंट की सुविधा देता है, जबकि प्राइवेसी अलर्ट यूजर्स को ऐप डेटा एक्सेस के बारे में नोटिफाई करते हैं। कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स में AI नॉइज रिडक्शन भी सपोर्टेड है।

फोन में पावरफुल 200MP कैमरा

फोटोग्राफी के लिए, सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200-मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल प्राइमरी सेंसर है। इसमें f/2.9 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइडएंगल लेंस और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा भी है। रियर कैमरा सिस्टम 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR10+ कैप्चर और 360-डिग्री हॉरिजॉन्टल लॉक स्टेबिलाइजेशन के साथ सुपर स्टेडी वीडियो को सपोर्ट करता है। फ्रंट में, फोन में f/2.2 अपर्चर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 12-मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा है।

सैमसंग का अब तक का सबसे पतला अल्ट्रा मॉडल

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 5,000mAh की बैटरी है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का साइज 163.6×78.1×7.9 एमएम और वजन 214 ग्राम है, जो इसे सैमसंग का अब तक का सबसे पतला अल्ट्रा मॉडल बनाता है। सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल हैं। फोन नैनो सिम और eSIM ऑप्शन के साथ डुअल सिम फंक्शनैलिटी को सपोर्ट करता है। सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम में जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।