धूम मचाने आ रहा iQOO Z11x, देखें फर्स्ट लुक; भारत में मिलेगा इतना सस्ता, सेगमेंट का सबसे तेज फोन
iQOO Z11x india launch soon: iQOO तेजी से भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब iQOO ने भारत में iQOO Z11x को टीज करना शुरू कर दिया है। आईकू इंडिया वेबसाइट और अमेजन पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। देखें फर्स्ट लुक और खासियत
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

iQOO Z11x india launch soon: आईकू तेजी से भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब iQOO ने भारत में iQOO Z11x को टीज करना शुरू कर दिया है। आईकू इंडिया वेबसाइट और अमेजन पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने स्मार्टफोन में मिलने वाले कई खास फीचर्स का खुलासा किया है। लिस्टिंग से फोन की पहली झलक भी देखने को मिलती है। अब जब Z11x का पहला टीजर लाइव हो गया है, तो ऐसा लग रहा है कि यह अगले महीने यानी मार्च में भारत में डेब्यू कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे तेज फोन होगा और इसने 1 मिलियन से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iQOO Z11x में मिलेंगे यह खास फीचर्स
टीजर में अपकमिंग iQOO Z11x को मिंट कलर में दिखाया गया है, जिससे कम से कम इसके एक कलर ऑप्शन को कंफर्म हो गया है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में कंपनी इसके अन्य कलर ऑप्शन्स का भी खुलासा करे। सामने आई टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि फोन के बैक पैनल पर एक स्क्वरकल कैमरा मॉड्यूल है जिसमें डुअल-कैमरा सेटअप, एक रेगुलर एलईडी और एक रिंग एलईडी जैसा कुछ है। डिवाइस के लेफ्ट साइड एक सिम कार्ड ट्रे स्लॉट भी दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग Z11x स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट के साथ आएगा। इसमें ओरिजनओएस 6 पहले से प्री-इंस्टॉल होगा, जो Android 16 पर बेस्ड होगा। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे तेज फोन होगा और इसने 1 मिलियन से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल किया है।
माइक्रोसाइट के फाइन प्रिंट से पता चलता है कि फोन का 8GB+256GB वर्जन होगा। लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि इसकी कीमत 23,000 रुपये से कम होगी। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, यह फोन 7000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ आएगा और फोन में माली-G615 MC2 जीपीयू होगा।

iQOO Z11x की दूसरी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। भारत के अलावा, फोन के आने वाले हफ्तों में मलेशिया और थाईलैंड जैसे मार्केट में भी रिलीज होने की उम्मीद है।
भारत में, iQOO Z11x को iQOO इंडिया ऑनलाइन स्टोर के अलावा Amazon पर भी बेचा जाएगा। अंदाजा है कि भारतीय बाजार के लिए Vivo T5x, Z11x का रीब्रांडेड वर्जन होगा। T-सीरीज मॉडल होने के कारण, इसे Flipkart पर बेचे जाने की संभावना है।
पिछले मॉडल में यह था खास
iQOO Z11x पिछले साल आए iQOO Z10x का सक्सेसर होगा, जिसमें 6.72-इंच का आईपीएस एलसीडी फुल एचडी प्लस 120 हर्ट्ज स्क्रीन, डाइमेंसिटी 7300 चिप, LPDDR4x रैम, यूएसबी 3.1 स्टोरेज, 44W चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी, 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और 50-मेगापिक्सेल का सिंगल कैमरा था। डिवाइस में MIL-STD-810H रेटेड चेसिस के साथ IP64 रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बिल्ड भी था। यह फोन 13,499 रुपये कीमत में लॉन्च हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


16GB RAM





